/
1 Comments

Madhya Pradesh Board Class 5 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 1 पुष्प की अभिलाषा

By StudyEducation

भाषा भारती कक्षा 5 पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा प्रश्न उत्तर हिंदी


बोध प्रश्न :-
 
प्रश्न. 1 निम्नांकित शब्दों के अर्थ पुस्तक में दिए शब्दकोश से खोजकर लिखिए :-
 
1. सुरबाला ------------
उत्तर – देवकन्या
 
2. पथ  ------------
उत्तर – रास्ता
 
3. बिंध   ------------
उत्तर – बंधना
 
4. शीश  ------------
उत्तर – सिर
 
5. सम्राट  ------------
उत्तर – राजा
 
6. शव  ------------
उत्तर - मृतक शरीर , लाश
 
7. इठलाना  ------------
उत्तर - इतराना
 
प्रश्न. 2 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
 
(क) देवों के सिर पर चढ़ने के बाद पुष्प के कौन से भाव व्यक्त होते हैं?
उत्तर - देवों के सिर पर चढ़ने के बाद पुष्प अपने भाग्य पर इतराता हैं ।
 
(ख) पुष्प वनमाली से क्या कह रहा है ?
उत्तर -  पुष्प वनमाली से  कह रहा है कि मुझे उस पथ पर फेंक देना जहां से वीर सिपाही गुजरने वाले हों ।
 
(ग) पुष्प अपनी राष्ट्रीय - भावना किस प्रकार व्यक्त करना चाहता है ?
उत्तर - पुष्प राष्‍ट्र्रभक्‍तों की सेवा के माध्‍यम से अपनी  राष्ट्रीय - भावना व्यक्त करना चाहता है। 
 
(घ) पुष्प ने कहाँ-कहाँ नहीं चढ़ने की इच्छा व्यक्त की है ?
उत्तर- पुष्प ने सम्राटो के शव पर और देवों के सिर पर नहीं चढ़ने की इच्छा व्यक्त की है।
प्रश्न. 3 निम्नलिखित पंक्तियों को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए :–
 
मुझे तोड़ लेना वनमाली, उस पथ पर तुम देना फेंक ।
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने, जिस पथ जाएँ वीर अनेक ॥
क) कविता के कवि का नाम लिखिए ?
उत्तर- इस कविता के कवि का नाम माखनलाल चतुर्वेदी है। 
 
ख) यह कविता किस पाठ्यपुस्तक से ली गई है? उसका नाम लिखिए।
उत्तर- यह कविता हमारी पाठ्यपुस्तक हिंदी भाषा भारती से ली गई है। 
 
ग) इस कविता के पाठ का नाम (शीर्षक) क्या हैं? लिखिए।
उत्तर- इस कविता के पाठ का नाम (शीर्षक) पुष्प की अभिलाषा है।
 
घ) कविता की मुख्य भावना क्या है?
उत्तर- इस कविता की मुख्य भावना यह है कि हम अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने के लिए तैयार रहें।
 
प्रश्न. 4 आप पुष्प को कहाँ कहाँ ले जाना चाहते हैं ? पुष्प और स्थान को रेखा से मिलाइए ।
उत्तर- स्वयं करें
 
भाषा अध्ययन
 
प्रश्न. 1 निम्नलिखित शब्दों के उच्चारण कीजिए और उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए
 
सुरबाला, सम्राट, भाग्य, मातृभूमि, गूँथना, शव।
 
उत्तर –
सुरबाला - चाह नहीं में सुरबाला के गहनों में गूंथा जाऊं 
सम्राट - अशोक एक महान सम्राट थे।
भाग्य - उसका भाग्य बहुत अच्छा है।
मातृभूमि - हमें मातृभूमि की सेवा करनी चाहिए।
गूँथना - फूलों का माला में गूँथना चाहिए।
शव - पुष्प शव पर नहीं चढ़ना चाहता।
 
प्रश्न. 2 दिए गए शब्दों के पर्यायवाची शब्द चौखाने में से छाँटकर लिखिए –
 
नीर, धरती, वसुधा, सुमन, जलद, जल,
कुसुम, रवि, शशि, चन्द्रमा, दिनकर, मेघ
 
उत्तर –
शब्द  पर्यायवाची शब्द
पानी - जल, नीर
पृथ्वी - धरती, वसुधा 
फूल - सुमन, कुसुम 
बादल - मेघ, जलद 
सूर्य - रवि, दिनकर
चन्द्र - शशि, चंद्रमा 
 
प्रश्न. 3 निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए
 
1. समराट
उत्तर– सम्राट
 
2. मात्रभूमि
उत्तर– मातृभूमि
 
3. गूंथा
उत्तर– गूंथा
 
4. बनमानि
उत्तर– वनमाली
 
5. पँथ
उत्तर– पथ
 
6. सीस 
उत्तर– शीश
 
7. शिर 
उत्तर– सिर
 
प्रश्न. 4 निम्नलिखित में से संज्ञा और क्रिया शब्द छाँटकर अलग-अलग लिखिए
 
सुरबाला, पुष्प, चाहना, गूँथा, ललचाऊँ, हरि, देव, सिर, चढूँ, इठलाऊँ, वनमाली।
 
उत्तर– 
संज्ञा       — क्रिया
सुरबाला      गूँथा
पुष्प             चाहना
हरि             इठलाऊँ
देव              चढूँ
सिर             ललचाऊँ
वनमाली।
 
योग्यता विस्तार
 
1. देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने वाले वीरों की सूची  बनाइए।
उत्तर–  1. मंगल पांडे 2. भगत सिंह 3. चन्द्रशेखर आज़ाद 4. रानी लक्ष्मीबाई 5 रामप्रसाद बिस्मिल।
 
2. त्याग और बलिदान की भावना से सम्बन्धित कविताएँ खोजकर कक्षा में सुनाइए ।
उत्तर–  विद्यार्थी स्वयं करें
 
3. अपने आस-पास पाए जाने वाले फूलों की सूची बनाइए।
उत्तर–  विद्यार्थी स्वयं करें
 
4. बालसभा में इस कविता का हाव-भाव के साथ वाचन कीजिए।
उत्तर–  विद्यार्थी स्वयं करें
 
5. पुष्प पर आप कुछ पंक्तियाँ लिखिए।
उत्तर–  मेरी बगिया में खिल रहे, सुन्दर सुन्दर फूल।
उनको डाली से तोडना, होगी मेरी बड़ी भूल।

 

    Bhasha Bharti Hindi Book Class 5 Solutions

    📚 All Chapters:

    Madhya Pradesh Board Class 5 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 1 पुष्प की अभिलाषा By StudyEducation भाषा भारती कक्षा 5 पाठ 1 पुष्प की अभ...

    1 comment: