/
0 Comments

Madhya Pradesh Board Class 7 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 21 माँ! कह एक कहानी

By StudyEducation


भाषा भारती कक्षा 7 पाठ 21 माँ! कह एक कहानी प्रश्न उत्तर हिंदी




बोध प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(क) पुत्र अपनी माँ से किस बात की हठ कर रहा है?

उत्तर

पुत्र अपनी माँ से हठपूर्वक कह रहा है कि वह उसे किसी राजा या रानी की कहानी सुनायें।

(ख) बड़े सबेरे उपवन में कौन भ्रमण कर रहा था? उत्तर-उपवन में बड़े ही सबेरे सिद्धार्थ भ्रमण कर रहा था।

(ग) उपवन में सहसा हंस नीचे क्यों गिरा?

उत्तर

उपवन में सहसा ही हंस गिर पड़ा, क्योंकि शिकारी ने उसे बाण मारा। तेज बाण के प्रहार से उसका पंख आहत हो गया और वह घायल होकर गिर पड़ा।

(घ) सिद्धार्थ और आखेटक के बीच क्या विवाद हुआ?

उत्तर

सिद्धार्थ और आखेटक के बीच यह विवाद हुआ कि सिद्धार्थ उस घायल हंस पर अपना अधिकार बता रहा था और उधर आखेटक भी कहता है कि इस हंस पर मेरा अधिकार है क्योंकि मैंने इसे मारा है। इस तरह रक्षक और भक्षक के मध्य अधिकार का विवाद हुआ।

(ङ) माँ ने राहुल से किस विवाद का निर्णय करने को कहा ?

उत्तर

माँ ने राहुल से उस विवाद का निर्णय करने को कहा जो रक्षक (उसके पिता सिद्धार्थ) और आखेटक के मध्य घायल हुए हंस पर अधिकार किसका हो सकता है को लेकर था।

(च) सदा किसकी विजय होती है?

उत्तर

सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलने वाले दयावान व्यक्ति की सदा विजय होती है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित पंक्तियों को पूरा कीजिए

(क) वर्ण वर्ण के फूल खिले थे
……………..
……………..
लहराता था पानी।

(ख) कोई निरपराध को मारे
………………….
…………………..
न्याय दया का दानी।

उत्तर

(क) झलमलकर हिम-बिन्दु झिले थे।
हलके झोंके हिले-मिले थे।

(ख) तो क्यों अन्य न उसे उबारे,
रक्षक को भक्षक पर वारे;

प्रश्न 3.
निम्नलिखित पंक्तियों के भाव स्पष्ट कीजिए

(क) हुई पक्ष की हानी
(ख) जहाँ सुरभि मनमानी
(ग) लक्ष्य सिद्धि का मानी
(घ) न्याय दया का दानी।

उत्तर

(क) तेज बाण का प्रहार जब आखेटक ने किया तो उस हंस का एक पंख कट गया।
(ख) उस उद्यान में सुगन्धित हवा अपने मनमाने ढंग से – बह रही थी।
(ग) आखेटक को अपना अचूक निशाना लगाने से मिली सफलता पर घमण्ड था।
(घ) राजा ने दया युक्त न्याय प्रदान किया।

प्रश्न 4.
किसने किससे कहा

(क) “माँ ! कह एक कहानी।”
(ख) “तू है हठी मान-धन मेरे।”
(ग) “लक्ष्य सिद्धि का मानी, कोमल कठिन कहानी।”
(घ) “सुन लूँ तेरी बानी।”

उत्तर

(क) राहुल ने अपनी माँ यशोधरा से कहा।
(ख) यशोधरा ने राहुल से कहा।
(ग) राहुल ने यशोधरा से कहा।
(घ) यशोधरा ने राहुल से कहा।

भाषा अध्ययन

प्रश्न 1.
‘ई’ प्रत्यय लगाकर निम्नलिखित शब्दों से नए शब्द बनाइए

दान, डाल, ज्ञान, ध्यान, ठान, पान, भार, ताल।

उत्तर

दानी, डाली, ज्ञानी, ध्यानी, ठानी, पानी, भारी, ताली।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए

(क) राजा, (ख) न्याय, (ग) मान, (घ) जन्म, (ङ) कोमल।

उत्तर

(क) रानी,(ख) अन्याय, (ग) अपमान,(घ) मरण, (ङ) कठोर।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए

(क) उपवन, (ख) पानी, (ग) खग, (घ) शर।

उत्तर

(क) उद्यान, (ख) जल, (ग) पक्षी, (घ) बाण।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों के तत्सम रूप लिखिए

(क) वानी, (ख) सूरज, (ग) घी, (घ) कान, (ङ) हाथ, (च) जीभ।

उत्तर

(क) वाणी, (ख) सूर्य, (ग) घृत, (घ) कर्ण, (छ) हस्त, (च) जिह्वा।


📚 All Chapters:

Madhya Pradesh Board Class 7 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 21  माँ! कह एक कहानी By StudyEducation भाषा  भारती कक्षा 7 पाठ 21 माँ! कह...

No comments: