/
0 Comments

Madhya Pradesh Board Class 6 Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

By StudyEducation


MP Board Class 6th Science Chapter 4 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
लकड़ी से बनाई जा सकने वाली पाँच वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
लकड़ी से बनाई जाने वाली वस्तुएँ – मेज, कुर्सी, सोफा सेट, बैलगाड़ी, अलमारी आदि।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से चमकदार पदार्थों का चयन कीजिए – काँच की प्याली, प्लास्टिक का खिलौना, स्टील का चम्मच, सूती कमीज।
उत्तर:
चमकदार पदार्थ काँच की प्याली, प्लास्टिक का खिलौना, स्टील का चम्मच।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित वस्तुओं का मिलान उन पदार्थों से कीजिए जिनसे उन्हें बनाया जा सकता है। याद रखिए कोई वस्तु एक से अधिक पदार्थों से भी मिलकर बनी हो सकती है तथा किसी दिए गए पदार्थ का उपयोग बहुत-सी वस्तुओं के बनाने में भी किया जा सकता है।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना 1
उत्तर:


प्रश्न 4.
नीचे दिए गए कथन सत्य हैं अथवा असत्य। इसका उल्लेख कीजिए –

  1. पत्थर पारदर्शी होता है, जबकि काँच अपारदर्शी होता है।
  2. नोटबुक में द्युति होती है जबकि रबड़ (इरेजर) में नहीं होती।
  3. चाक जल में विलीन हो जाता है।
  4. लकड़ी का टुकड़ा जल पर तैरता है।
  5. चीनी जल में विलीन नहीं होती।
  6. तेल जल के साथ मिश्रणीय है।
  7. बालू (रेत) जल में निःसादित हो जाता है।
  8. सिरका जल में विलीन हो जाता है।

उत्तर:

  1. असत्य।
  2. सत्य।
  3. असत्य।
  4. सत्य।
  5. असत्य।
  6. असत्य।
  7. सत्य।
  8. सत्य।

प्रश्न 5.
नीचे कुछ वस्तुओं तथा पदार्थों के नाम दिए गए हैं – जल, बॉस्केट बॉल, सन्तरा, चीनी, ग्लोब, सेब तथा मिट्टी का घड़ा। इनको इस प्रकार समूहित कीजिए।

  1. गोल आकृति तथा अन्य आकृतियाँ।
  2. खाद्य तथा अखाद्य।

उत्तर:

  1. गोल आकृति: बॉस्केट बॉल, सन्तरा, ग्लोब, सेब तथा मिट्टी का घड़ा।
    अन्य आकृतियाँ: जल तथा चीनी।
  2. खाद्य वस्तुएँ: जल, सन्तरा, चीनी तथा सेब।
    अखाद्य वस्तुएँ: बॉस्केट बॉल, ग्लोब, तथा मिट्टी का घड़ा।

प्रश्न 6.
जल में तैरने वाली जिन वस्तुओं को आप जानते हैं उनकी सूची बनाइए। जाँच कीजिए और देखिए कि क्या वे तेल अथवा मिट्टी के तेल में तैरती हैं?
उत्तर:
जल में तैरने वाली वस्तुएँ:

  1. लकड़ी का टुकड़ा।
  2. कागज का टुकड़ा।
  3. प्लास्टिक का टुकड़ा।
  4. स्पन्ज।
  5. थर्मोकोल का टुकड़ा।
  6. कॉर्क।
  7. बाँस इत्यादि।

उपर्युक्त वस्तुएँ मिट्टी के तेल मे नहीं तैरती हैं।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित समूह में मेल न खाने वाला ज्ञात कीजिए –

  1. कुर्सी, पलंग, मेज, बच्चा, अलमारी।
  2. गुलाब, चमेली, नाव, गेंदा, कमल।
  3. ऐलुमिनियम, आयरन, ताँबा, चाँदी, रेत।
  4. चीनी, नमक, रेत, कॉपर सल्फेट।

उत्तर:

  1. बच्चा।
  2. नाव।
  3. रेत।
  4. रेत।

Madhya Pradesh Board Class 6 Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना By StudyEducation MP Board Class 6th  Science Chapter 4 पाठा...

No comments: