MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 12 अमन-शांति है ध्येय हमारा
/
0 Comments
Madhya Pradesh Board Class 7 Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 12 अमन-शांति है ध्येय हमारा
By StudyEducation
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Chapter 12 प्रश्न-अभ्यास
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
(क) सही जोड़ी बनाइए
1. कला = (क) बलिदान
2. त्याग = (ख) फूल
3. विश्व = (ग) कौशल
4. धरा = (घ) विजय
5. फल = (ङ) गगन
उत्तर
1. (ग), 2. (क), 3. (घ), 4. (ङ), 5. (ख)
प्रश्न (ख)
उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. विश्व-विजय तो नहीं चाहता………….है ध्येय हमारा। (अमन-शक्ति/दमन क्रांति)
2. हमने जब भी कदम बढ़ाए, कला नहीं…….. दिखलाए। (पराक्रम/कौशल)
3. धरा-गगन युग-युग से करते, अमर……….की जयकारा। (शहीदों/वैज्ञानिकों)
4. विविध भांति के …………. से, हरा-भरा है – अपना नंदन। (शूलों/फूलों)
5. विपदाओं की प्रखर ज्वाल में, तपकर मानव …………… हुआ है। (बुद्ध/मुग्ध)
उत्तर
1. अमन-शक्ति
2. कौशल
3. शहीदों
4 बुद्ध।
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Chapter 12 अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए
(क)
इस कविता के अनुसार हमारा ध्येय क्या है?
उत्तर
इस कविता के अनुसार हमारा ध्येय ‘अमन-शक्ति ‘ है।
(ख)
किस वैज्ञानिक परीक्षण ने विश्व को चकित किया है?
उत्तर
पोखरन के परमाणु परीक्षण ने विश्व को चकित किया है।
(ग)
लहराता हुआ झण्डा क्या सीखा देता है?
उत्तर
लहराता हुआ झण्डा त्याग और बलिदान सिखाता
(घ)
हमारे जनमानस ने कौन-सा दीप जलाकर उजाला किया है?
उत्तर
हमारे जनमानस ने स्वाभिमान कर दीप जलाकर उजाला किया है?
(ङ)
विपदाओं की किस ज्वाल में तप कर मानव बुद्ध बना है?
उत्तर
विपदाओं की प्रखर-ज्वाल में तपकर मानव बुद्ध बना है।
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Chapter 12 लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्यों में लिखिए
(क)
“हमने जब भी अपने कदम बढ़ाए हैं”, का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
“हमने जब भी अपने कदम बढ़ाए हैं,” का आशय है कि भारत ने जब कभी विकास करने की कोशिश की है तो यहाँ की कला-कौशल अपने चरमोत्कर्ष पर उभरी है।
(ख)
अखिल विश्व चकित हो उठा, से कवि का क्या तात्पर्य है?
उत्तर
जब पोखरन में भारत ने परमाणु-परीक्षण किया तो भारत की वैज्ञानिक क्षमता को देखकर अखिल विश्व चकित हो उठा। सारे विश्व ने भारत का लोहा स्वीकार किया।
(ग)
हमें कौन-सी चीजें बाँट पायेंगी, और क्यों?
उत्तर
हमारा देश इतना बड़ा है। यहाँ पर अनेक जातियाँ, विभिन्न प्रकार के धर्म तथा हजारों प्रकार की बोलियाँ विद्यमान है जो हमें बाँट नहीं पाएगी।
(घ)
विविधा में एका की माला गूंथ-गूंध कर संवारने के भाव को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
भारत एक विशाल देश है जहाँ भिन्न-भिन्न प्रकार के लोग निवास करते हैं। ऐसी विभिन्नता में हम भारतवासियों ने एकजुटता दिखाई है और भारत का रुप संवारा है।
(ङ)
अमन-शांति है ध्येय हमारा’ कविता के आधार पर अपने देश की सांस्कृतिक विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर
भारत एक विशाल लोकतांत्रिक देश है। इसके 28 राज्य और 7 केंद्रशाथित प्रदेश है। यहाँ पर सैकड़ों प्रकार की बोलियां बोली जाती है। कई प्रकार की जातियाँ विद्यमान है। यहाँ कई धर्म के लोग एक-साथ वास करते है। भारत विज्ञान तथा कई क्षेत्रों में विकास कर चुका है। फिर भी हमारा अमन-शांति ही प्रमुख ध्येय है।
भाषा की बात
प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों का शुद्ध उच्चारण कीजिए
फिसड्डी, शर्मिंदगी, जिंदगी, यात्रा, ख्याल
उत्तर
छात्र स्वयं करें।
प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध
कीजिएविश्व, धेयय, अदभूत, चकीत, वेज्ञानिक, आदीकाल
उत्तर
शुद्ध – शुद्ध वर्तनी
विश्व = विश्व
घयेय = ध्येय
अदभूत = अद्भुत
चकीत = चकित
बेज्ञानिक = वैज्ञानिक
आदीकल = आदिकाल
प्रश्न 6.
निम्नलिखित शब्दों के तत्सम रूप लिखिए
महूरत, उजियारा, धरम, करम
उत्तर
शब्द – तत्सम रुप
महूरत – मुर्हत
उजियारा – उजयारा
धरम – धर्म
करम – कर्म
प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए
विश्व, प्रगति, स्वाभिमान, वैज्ञानिक
उत्तर
विश्व-हमें विश्व शांति के लिए प्रयास करना चाहिए।
स्वाभिमान- स्वाभिमान किसी के आगे झुकने नहीं देता।
वैज्ञानिक-देश के भौतिक विकास में वैज्ञानिकों का सबसे बड़ा हाथ है।
प्रश्न 8.
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द कोष्ठक में दिए शब्दों में से छांटकर लिखिए
(अवनि, अंबर, कुसुम, मार्ग, रास्ता, पुष्प, आकाश, धरती)
उत्तर
(क) धरा = धरती, अवनि
(ख) गगन = आकाश, अंबर
(ग) फूल = पुष्प, कुसुम
(घ) पंथ – मार्ग, रास्ता
प्रश्न 9.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए
(शान्ति, सरल, विजय, धर्म, नई)
उत्तर
(क) शांति = अशांति
(ख) सरल = कठिन
(ग) विजय = पराजय
(घ) धर्म = अधर्म
(ङ) नई = पुरानी