MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 19 कैलाश मानसरोवर
/
0 Comments
Madhya Pradesh Board Class 7 Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 19 कैलाश मानसरोवर
By StudyEducation
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Chapter 19 प्रश्न-अभ्यास
वस्तुतिनष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
(क) सही जोड़ी बनाइए
1. कैलाश – (क) बौद्ध-भिक्षु
2. त्रिविष्टप – (ख) आश्रम (मठ)
3. लामा – (ग) मानसरोवर
4. गोप्मा – (घ) तिब्बत
उत्तर-
1. (ग),
2. (घ),
3. (क),
4. (ख)
प्रश्न (ख)
दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. विद्वानों ने तिब्बत को …………………………….. बौद्ध-भिक्षु कहा है। (राक्षस भूमि/देव भूमि)
2. मानसरोवरे …………………………….. है। (वृत्ताकार/आयताकार)
3. कैलास पर्वत हिंदू बौद्ध और…..धर्मां का पवित्र स्थान। …………………………….. (ईसाई/जैन)
4. लिम्पू घाट की ऊँचाई …………………………….. फुट है। (बीस हजार/सत्रह हजार)
उत्तर-
1. देवभूमि,
2. वृत्ताकार,
3. जैन,
4. सत्रह हजार।
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Chapter 19 अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के एक-एक वाक्य में उत्तर लिखिए
(क) लेखक ने अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा कहाँ से शुरू की थी?
उत्तर-
लेखक ने अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा चंदननाथ से शुरू की।
(ख) कैलाश मानसरोवर तिब्बत में स्थित है
उत्तर-
कैलाश मानसरोवर तिब्बत में स्थित है जो चीन नियंत्रण में है।
(ग) तिब्बत नाम कैसे पड़ा?
उत्तर-
त्रिविष्टम शब्द ही बिगड़ कर ‘तिब्बत’ बन गया है।
(घ) कैलाश पर्वत के निकट स्थित चारों गोम्पाओं के नाम लिखिए।
उत्तर-
(i) दरचन
(ii) डिरफूक
(iii) शुंतुलफूक
(iv) गड्टा
(ङ) कैलाश और मानसरोवर के बीच कौन-सा ताल है?
उत्तर-
शत्रुसताल कैलाश और मानसरोवर के बीच स्थित है।
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Chapter 19 लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्य में लिखिए
(क) लेखक ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा क्यों की थी?
उत्तर-
पुराणों में भगवान शिव के निवास के रूप में मान्य कैलाश के दर्शन की इच्छों बहुत दिनों से मन में थी। साथ ही मानसरोवर में स्नान करने की भी बड़ी साध थी।
(ख) लेखक को गौरी ओडार नामक स्थान पर कैसे मौसम का सामना करना पड़ा?
उत्तर-
तराई के मैदान में चलते हुए ‘गौरी ओडार’ नामक विशाल मैदान में शाम होते-होते पहुंच गए। अब वे 16000 फुट ऊँचे तिब्बत के मशहूर मैदान में थे। हवा तेज चल रही थी। सावन के महीने में बार-बार होने वाली वर्षा एवं हिम्मत का सामना उन्हें अपने साहस के बलबूते पर करना था।
(ग) कैलाश पर्वत कैसा दिखाई देता है?
उत्तर-
राक्षस ताल और दायीं तरफ पास ही में कैलाश शिखर के दर्शन हुए। यह पर्वत लगभग तीन मील के दायरे में मीनार के समान ऊपर की ओर आकाश में छोटा होकर दिखाई देता है। इसका शिखर बर्फ से सजा है। यह पर्वत ऐसा मालूम होता है मानो एक लम्बी पर्वतमाला का सरदार हो। .
(घ) मानसरोवर पहुँचकर लेखक ने क्या किया?
उत्तर-
सरोवर में उतरकर मैंने बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ स्नान किया। स्नान और पजा-पाठ के बादे मैंने एक मठ में भगवान बुद्ध की मूर्ति के दर्शन किए। फिर मठ में लमाओं के साथ बड़ी देर तक बातें करता रहा। वहाँ मैंने पवित्र मानस-जल में स्नान और उसका पान करते हुए दो दिन बिताए।
(ङ) राक्षसताल नाम होने के पीछे कौन-सी कथा है?
उत्तर-
कहते हैं कि लंका के राक्षस राजा रावण ने। अपनी तपस्या के बल पर भगवान शिव सहित पूरे कैलाश पर्वत को अपने हाथों में उठा लिया था। उसी के कारण इस ताल को राक्षसताल कहते हैं।
भाषा की बात
प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों का शुद्ध उचारण कीजिए
गौरी ओडार, त्रिविष्टप, गुलरा मान्धाता, वृत्ताकार, ब्रह्मा, स्नान, राक्षस, गोम्पा, प्रदक्षिणा
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।
प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए
केलाश, पश्चीम विसराम, तपस्या, दररा, बुध्ध, सुनदर, परिकर्मा
उत्तर-
शुद्ध – शुद्ध वर्तनी
केलाश – कैलाश
पश्चीम – पश्चिम
विसराम – विश्राम
तष्सया – तपस्या
दररा – दर्रा
बुध्ध – बुद्ध
सुनदर – सुंदर
परिकर्मा – परिक्रमा
प्रश्न 6.
निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए और रेखांकित शब्दों पर ध्यान दीजिए
-हम सेब भारतीय हैं।
-रास्ते की कठिनाई से हम बहुत थक गए।
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।
प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों में ‘त्व’ प्रत्यय लगाकर नए शब्द लिखिए
गुरु… मनुष्य… लघु… वीर…
उत्तर-
गुरु – गुरुत्व मनुष्य – मनुष्यत्व
लघु – लघुत्व वीर – वीरत्व
प्रश्न 8.
निम्नलिखित शब्दों में से कृदंत व तद्धित शब्द छांटिए
झगड़ालू, दयालू, गवैया, लालिमा, हंसोड़, वैज्ञानिक
उत्तर-
कृदंत शब्द – तद्धित शब्द
झगडालू – गवैया
दयालू – लालिमा
वैज्ञानिक – हंसोड़