/
0 Comments

Madhya Pradesh Board Class 7 Social  Science Solutions Chapter 12 सल्तनतकालीन प्रशासन एवं जनजीवन

By StudyEducation



MP Board Class 7th Social Science Chapter 12 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) सल्तनतकाल की प्रशासनिक व्यवस्था में प्रमुख विभाग कितने थे?
(अ) दो
(ब) पाँच
(स) चार
(द) सात।
उत्तर:
(स) चार

(2) व्यापार का प्रमुख केन्द्र कौन-सा था, जहाँ देश के विभिन्न भागों से सामान आता था ?
(अ) दिल्ली
(ब) बंगाल
(स) गुजरात
(द) मुल्तान।
उत्तर:
(2) (अ) दिल्ली

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए(कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर भरें) –
(1) हिन्दी और फारसी के सम्मिश्रिण से इस काल में एक नई भाषा …………. का जन्म हुआ। (तमिल, उर्दू, कन्नड़)
(2) इस काल के प्रसिद्ध दार्शनिक व साहित्यकार ………. ने अपनी रचनाओं में उर्दू, फारसी व हिन्दी भाषा का प्रयोग किया। (अमीर खुसरो, कबीरदास,नानक, मुइनुद्दीन चिश्ती)
(3) शल्य चिकित्सा के लिए वैद्य ………… व ……………. का नाम प्रसिद्ध था। (सदुद्दीन व अजीमुद्दीन, मच्छेन्द्र व जोग, बद्रुद्दीन व बर्नी)
उत्तर:
(1) उर्दू,
(2) अमीर खुसरो
(3) मच्छेन्द्र व जोग।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए
`
उत्तर:
1. (b) दिल्ली
2. (a) बीजापुर
3. (d) हिन्दू, मुसलमानों के भेद भावों
4. (c) सिख सम्प्रदाय की स्थापना की थी

MP Board Class 7th Social Science Chapter 12 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) सल्तनत काल की सामाजिक व्यवस्था के कोई दो मुख्य बिन्दु लिखिए।
उत्तर:
सल्तनत काल की सामाजिक व्यवस्था के दो मुख्य बिन्दु निम्न हैं –

  • समाज में मुख्यतः हिन्दू और मुस्लिम जनसंख्या निवास करती थी। समाज में उच्च वर्ग के लोग विलासिता का जीवन व्यतीत करते थे।
  • समाज में बाल विवाह, बहु-विवाह, सती प्रथा का प्रचलन था।

(2) सल्तनत काल में राज्य की आय के प्रमुख साधन क्याथे ?
उत्तर:
सल्तनत काल में भूमिकर, चुंगीकर, खनिज सम्पत्ति कर, सिंचाई कर, मकान कर, तीर्थयात्रा कर आदि राज्य की आय के प्रमुख साधन थे।

(3) सल्तनतकालीन वास्तुकला की दो विशेषताएँ उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
सल्तनतकालीन वास्तुकला की दो विशेषताएँ निम्न –

  • नुकीले महराब और गुम्बद तथा ऊँची सँकरी मीनारें इस काल की वास्तुकला की महत्वपूर्ण विशेषता थी, जैसे-तुगलकाबाद का किला, अलाई दरवाजा।
  • खपरैलों का प्रयोग, जैसे-लोदी सल्तानों के रंग-बिरंगे खपरैलों की डिजाइनों से सजे मकबरे।

(4) भक्ति आन्दोलन के सन्तों द्वारा दी गई प्रमुख शिक्षाएँ क्या थीं?
उत्तर:
भक्ति आन्दोलन के सन्तों द्वारा दी गई प्रमुख शिक्षाएँ निम्न हैं –

    • ईश्वर के प्रति भक्ति व प्रेम, ईश्वर के निकट पहुँचने का मार्ग है।
    • सभी धर्म समान हैं।
    • कर्मकाण्ड, आडम्बर व धार्मिक कट्टरता का विरोध करना।
    •  समाज की सेवा करना।
    • अन्य धर्मों के प्रति उदार दृष्टिकोण रखना।

MP Board Class 7th Social Science Chapter 12 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) सल्तनतकालीन भाषा एवं साहित्य का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भाषा एवं साहित्य –

  • प्राथमिक शिक्षा केन्द्र मन्दिर व मस्जिद होते थे। कुछ स्थानों पर प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना की गई।
  • उच्च शिक्षा के लिए टोल (महाविद्यालय) व मदरसों की व्यवस्था थी।
  • केन्द्रीय स्तर पर फारसी भाषा का प्रयोग होता था।
  • हिन्दी और फारसी के सम्मिश्रण से ‘उर्दू भाषा का जन्म हुआ।
  • उर्दू भाषा के शब्दकोष में फारसी व हिन्दी भाषाओं के शब्दों का प्रयोग किया।
  • इस काल में क्षेत्रीय भाषाओं का विकास हुआ, जिनमें उत्तम साहित्य की रचना हुई।
  • कुछ हिन्दू राज्यों (विजयनगर आदि) के राज दरबार में संस्कृत भाषा का प्रयोग किया जाता था। संस्कृत ग्रन्थों के अनुवाद भारतीय भाषाओं के साथ-साथ अरबी व फारसी में भी किए गए।
  •  कागज के प्रचलन से अनेक प्राचीन ग्रन्थों का पुनः लेखन हुआ।

Madhya Pradesh Board Class 7 Social  Science Solutions Chapter  12 सल्तनतकालीन प्रशासन एवं जनजीवन By StudyEducation MP Board Class 7th Soci...

No comments: