/
0 Comments

Madhya Pradesh Board Class 7 Social  Science Solutions Chapter 14 वैभव एवं विलासिता का युग

By StudyEducation



MP Board Class 7th Social Science Chapter 14 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) अपने शासन काल के आरम्भ में जहाँगीर को किसके विद्रोह का सामना करना पड़ा?
(अ) खुसरो
(ब) खुर्रम
(स) सलीम
(द) शुजा।
उत्तर:
(अ) खुसरो

(2) ताजमहल का निर्माण कराया था –
(अ) अकबर ने
(ब) जहाँगीर ने
(स) शाहजहाँ ने
(द) औरंगजेब ने।
उत्तर:
(2) (स) शाहजहाँ ने।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) सर टॉमस रो और कैप्टन हाकिन्स ………. के शासनकाल में भारत आए थे।
(2) मयूर सिंहासन में ………….. जड़ा हुआ था।
(3) ………….. व्यापारी समुद्री डकैती किया करते थे।
(4) ………….. अहमदनगर राज्य का प्रसिद्ध योद्धा और कुशल प्रशासक था।
उत्तर:
(1) जहाँगीर
(2) कोहिनूर हीरा
(3) पुर्तगाली
(4) मलिक अम्बर।

MP Board Class 7th Social Science Chapter 14 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) जहाँगीर ने गुरु अर्जुन देव का वध क्यों करवाया था ?
उत्तर:
गुरु अर्जुन देव से जहाँगीर क्रोधित था क्योंकि उन्होंने विद्रोह के समय खुसरो की आर्थिक सहायता की थी। जहाँगीर ने उन पर आर्थिक दण्ड लगाया जिसे देने से इंकार करने पर जहाँगीर ने उनका वध करा दिया।

(2) सामान्य जनता को सही न्याय मिल सके, इस उद्देश्य से जहाँगीर ने क्या व्यवस्था की थी ?
उत्तर:
सामान्य जनता को सही न्याय मिल सके, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जहाँगीर ने अपने राजमहल की दीवार पर सोने की जंजीर वाली घण्टी लगवा दी थी।

(3) नूरजहाँ का शासन पर क्या प्रभाव था ?
उत्तर:
नूरजहाँ सुन्दर और बुद्धिमान स्त्री थी। नूरजहाँ में राज्य का शासन चलाने की अपूर्व क्षमता थी। जहाँगीर उससे इतना अधिक प्रभावित था कि शासन सम्बन्धी महत्वपूर्ण कार्यों में उसकी सलाह लेने लगा। धीरे-धीरे शासन पर नूरजहाँ का प्रभाव बढ़ता ही चला गया। वह शासन में हस्तक्षेप करने लगी। उसने दरबार के नियम निर्धारित कर दिए। सिक्कों पर जहाँगीर के साथ उसका नाम भी लिखा जाने लगा।

(4) शाहजहाँ द्वारा निर्मित प्रमुख इमारतों के नाम लिखिए।
उत्तर:
शाहजहाँ द्वारा निर्मित प्रमुख इमारतें निम्न हैं –

  • दिल्ली का लाल किला तथा दीवान-ए-आम। दीवान-ए-खास।
  • दिल्ली की जामा मस्जिद।
  • आगरा का ताजमहल।

MP Board Class 7th Social Science Chapter 14 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) जहाँगीर और शाहजहाँ के काल को वैभव एवं विलासिता का युग क्यों कहा जाता है ?
उत्तर:
जहाँगीर और शाहजहाँ के दरबार का जीवन अत्यन्त वैभवशाली एवं विलासितापूर्ण था। इस काल में जहाँगीर तथा शाहजहाँ ने साहित्य तथा कला के विकास को प्रोत्साहित किया। अनेक सुन्दर तथा वैभवशाली इमारतों का निर्माण हुआ। राजपरिवार तथा सामन्त वर्ग में विलासिता बढ़ी। इसलिए भारतीय इतिहास में। उनका शासनकाल वैभव एवं विलासिता का युग कहा जाता है।

Madhya Pradesh Board Class 7 Social  Science Solutions Chapter  14 वैभव एवं विलासिता का युग By StudyEducation MP Board Class 7th Social  Sc...

No comments: