MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 23 मुगलकालीन प्रशासन तथा जनजीवन
/
0 Comments
Madhya Pradesh Board Class 7 Social Science Solutions Chapter 23 मुगलकालीन प्रशासन तथा जनजीवन
By StudyEducation
MP Board Class 7th Social Science Chapter 23 अभ्यास प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) मुगलकाल में दीवान या वजीर क्या काम सँभालता था ?
(अ) आय-व्यय का हिसाब रखता था
(ब) सैन्य विभाग की देखभाल करता था
(स) घरेलू विभाग का हिसाब करता था
(द) न्याय विभाग का प्रमुख होता था।
उत्तर:
(अ) आय-व्यय का हिसाब रखता था
(2) मुगलकाल में लोगों का प्रमुख व्यवसाय क्या था ?
(अ) कृषि
(ब) काष्ठ उद्योग
(स) विदेशी व्यापार
(द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(अ) कृषि
(3) अकबर ने धार्मिक सहिष्णुता के आधार पर कौन-सा नया पंथ चलाया था ?
(अ) दीन-ए-इलाही
(ब) भक्ति आन्दोलन
(स) सिक्ख सम्प्रदाय
(द) ये सभी।
उत्तर:
(अ) दीन-ए-इलाही।
प्रश्न 2.
कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों में लिखिए –
(1) अकबर के काल में भारतीय संगीत के महान गायक …………….. प्रसिद्ध थे। (तानसेन, तुलसीदास, रैदास, मीरा)
(2) शाहजहाँ द्वारा बनाए गए …………..को विश्वदाय भाग में शामिल कर लिया गया है। (जामा-मस्जिद, लाल-किला, ताजमहल, हवामहल)
उत्तर:
(1) तानसेन
(2) ताजमहल।
MP Board Class 7th Social Science Chapter 23 लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 3.
(1) मुगलकालीन प्रशासनिक व्यवस्था की संक्षिप्त जानकारी दीजिए।
उत्तर:
मुगलकालीन साम्राज्य में सम्राट सर्वोपरि था उसकी सहायता हेतु प्रधानमन्त्री तथा अन्य मन्त्री होते थे। दीवान या वजीर राज्य की आय-व्यय का हिसाब रखता था, मीरबख्शी सैन्य विभाग का अध्यक्ष तथा खान-ए-सामां घरेलू विभाग का प्रधान होता था। मुगल साम्राज्य 18 सूबों में विभक्त था, जिनमें केन्द्र के शासन के समान व्यवस्था थी।
(2) मुगलकाल में आयात-निर्यात की जाने वाली वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
मुगल काल में सूती वस्त्र, मलमल, गरम मसाले, हल्दी, नमक, शोरा, नील, अफीम, चीनी, मिश्री, गोंद, हीरे-मोती, औषधियाँ आदि का निर्यात तथा सोना, चाँदी, ताँबा, सीसा, इस्पात, कांच, दर्पण, शराब, घोड़े, मूंगा, पारा आदि का आयात किया जाता था।
(3) अकबर की धार्मिक नीति का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मुगल सम्राट इस्लाम धर्म के कट्टर अनुयायी थे। विभिन्न धर्मों के तुलनात्मक अध्ययन के आधार पर उसने दीन-ए-इलाही नामक पंथ चलाया। औरंगजेब ने जजिया तथा तीर्थयात्रा कर लगाए। हिन्दुओं में वैष्णव, शैव मत अधिक प्रचलित थे। जैन धर्म का समाज में अधिक महत्व था। जैन और हिन्दुओं में तीर्थयात्रा का प्रचलन था। बौद्ध धर्म का लगभग ह्रास हो चुका था।
MP Board Class 7th Social Science Chapter 23 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 4.
(1) मुगलकाल में स्थापत्य कला के विकास का उदाहरण सहिन वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मुगल शासक स्थापत्य कला के प्रेमी थी। इस काल के भवनों में हिन्दू-मुस्लिम स्थापत्य शैलियों का मिश्रण है। दिल्ली में हुमायूँ का मकबरा इस काल का प्रमुख उदाहरण है। अकबर द्वारा फतेहपुर-सीकरी नगर बसाया गया, जिसमें बुलन्द दरवाजा सहित अनेक उत्कृष्ट व सुन्दर इमारतों का निर्माण करवाया गया। अकबर द्वारा भवन निर्माण कार्य में लाल बलुआ पत्थरों का उपयोग करवाया गया।
नूरजहाँ द्वारा अपने पिता एतमादुदौला के मकबरे का निर्माण मूल्यवान रत्नों को लगाकर कराया गया। शाहजहाँ द्वारा अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया गया जिसे विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। इसमें सफेद संगमरमर पत्थरों का उपयोग किया गया है। शाहजहाँ ने आगरा में जामा मस्जिद, दिल्ली में लाल किला, शीशमहल, मोती मस्जिद आदि का सुन्दर निर्माण कराया।