/
0 Comments

Madhya Pradesh Board Class 7 Social  Science Solutions Chapter 29 एशिया महाद्वीप : आर्थिक स्वरूप

By StudyEducation



MP Board Class 7th Social Science Chapter 29 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) एशिया महाद्वीप में सबसे अधिक कोयला मिलता
(अ) रूस
(ब) मलेशिया
(स) जावा
(द) पाकिस्तान।
उत्तर:
(अ) रूस

(2) ‘रेशम मार्ग’ किस देश से सम्बन्धित है ?
(अ) भारत
(ब) श्रीलंका
(स) चीन
(द) जापान।
उत्तर:
(स) चीन

(3) प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक देश है –
(अ) कुवैत
(ब) भारत
(स) चीन
(द) श्रीलंका।
उत्तर:
(अ) कुवैत

(4) ‘ग्राण्ड ट्रंक मार्ग’ किस देश में है ?
(अ) श्रीलंका
(ब) भारत
(स) चीन
(द) मंगोलिया।
उत्तर:
(ब) भारत

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) एशिया महाद्वीप की अधिकांश जनसंख्या ……….. पर निर्भर है।
(2) एशिया महाद्वीप में टिन का उत्पादन सबसे अधिक …………….. देश में होता है।
(3) विश्व का सबसे बड़ा रेलमार्ग …………… है।
(4) स्वेज एक ……………. है जो लाल सागर और ……………. को जोड़ती है।
उत्तर:
(1) कृषि
(2) मलेशिया
(3) ट्रान्स साइबेरियन
(4) नहर, भूमध्यसागर।

MP Board Class 7th Social Science Chapter 29 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) एशिया महाद्वीप में लोहा किन देशों में पाया जाता है?
उत्तर:
एशिया महाद्वीप में लोहा भारत, चीन और रूस में पाया जाता है।

(2) एशिया महाद्वीप की प्रमुख फसलें कौन-कौन सी हैं?
उत्तर:
एशिया महाद्वीप की प्रमुख फसलें चावल, गेहूँ, मक्का, गन्ना, चाय, कपास, रेशम, जूट, रबर, तम्बाकू, मसाले एवं फल हैं।

(3) ट्रान्स साइबेरियन रेलमार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख शहरों के नाम लिखिए।
उत्तर:
ट्रान्स साइबेरियन रेलमार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख शहर मास्को, ओमस्क, इर्कुटस्क, चीता एवं ब्लाडीबोस्टक हैं।

MP Board Class 7th Social Science Chapter 29 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) एशिया महाद्वीप के आर्थिक संसाधन के रूप में कृषि का क्या महत्त्व है ?
उत्तर:
नदियों द्वारा निर्मित मैदानों में उपजाऊ कछारी मिट्टी होने से बड़ी मात्रा में कृषि की जाती है। इस महाद्वीप की चावल, गेहूँ, मक्का , गन्ना, चाय, कपास, रेशम, जूट, रबर, तम्बाकू, मसाले एवं फल, चाय, रेशम, जूट, रबर मुख्य फसलें हैं, जो विभिन्न देशों की आर्थिक स्थिति को मजबूत आधार प्रदान करती हैं।

(2) खनिज एवं ऊर्जा संसाधनों ने एशिया महाद्वीप के आर्थिक विकास में कैसे सहयोग किया है ?
उत्तर:
खनिज एवं ऊर्जा के संसाधन किसी भी देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत आधार प्रदान करते हैं, क्योंकि खनिज एवं ऊर्जा के साधन ही उद्योगों के मुख्य आधार होते हैं। चीन, जापान, रूस और भारत में कोयला, ईरान, ईराक, कुवैत, और संयुक्त अरब अमीरात में पेट्रोलियम पदार्थ इन देशों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं। टिन का उत्पादन मलेशिया का मुख्य आर्थिक स्तम्भ है। लोहा भारत, चीन और रूस की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने में सहायक है। इसके अतिरिक्त ताँबा, अभ्रक, सीसा, सोना, मैंगनीज आदि विभिन्न देशों की आर्थिक स्थिति को मजबूत आधार प्रदान करती है।

(3) एशिया महाद्वीप में यातायात के साधन आर्थिक विकास में किस तरह सहायक हैं ?
उत्तर:
एशिया महाद्वीप में सड़कों के विकास के साथ-साथ यातायात के साधनों का अच्छा विकास हुआ है। चीन का ‘रेशम मार्ग’ भारत का ‘ग्राण्ड ट्रंक रोड’ प्राचीन काल से प्रसिद्ध हैं। इन मार्गों से इन देशों के उद्योगों और व्यापार में बहुत उन्नति होने से, वहाँ की आर्थिक दशा प्रभावित हुई है। ‘ट्रान्स साइबेरियन रेलमार्ग’ जो रूस की राजधानी मास्को ने से ब्लाडीबोस्टक तक है, यहाँ के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। जलमार्गों में स्वेज नहर का अत्यधिक महत्त्व है, जो भूमध्य सागर और लालसागर को जोड़ती है, एशिया महाद्वीप में इसका व्यापारिक महत्व है। इससे एशिया के देश तथा विश्व के अन्य औद्योगिक देश आपस में नजदीक आए हैं। इसी प्रकार एशिया महाद्वीप के सभी महत्वपूर्ण शहर वायुमार्गों से जुड़े हैं।

मानचित्र कार्य:
निम्नांकित को एशिया के रेखा मानचित्र में दर्शाइए –

  • चावल उत्पादक क्षेत्र
  • रबर उत्पादक देश
  • कोयला उत्पादक देश
  • पेट्रोलियम उत्पादक देश
  • स्वेज नहर
  • ट्रान्स साइबेरियन रेलमार्ग।

Madhya Pradesh Board Class 7 Social  Science Solutions Chapter  29 एशिया महाद्वीप : आर्थिक स्वरूप By StudyEducation MP Board Class 7th Soci...

No comments: