/
0 Comments

Madhya Pradesh Board Class 7 Social  Science Solutions Chapter 3 उत्तर भारत के राज्य (800 ई. से 1200 ई. तक)

By StudyEducation



MP Board Class 7th Social Science Chapter 3 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) पाल वंश का मूल स्थान क्या था ?
(अ) कन्नौज
(ब) जोधपुर
(स) ग्वालियर
(द) बंगाल।
उत्तर:
(द) बंगाल

(2) राजा मिहिरभोज किस वंश का सर्वाधिक प्रतापी शासक था ?
(अ) पाल वंश
(ब) गुर्जर प्रतिहार वंश
(स) राष्ट्रकूट वंश
(द) राजपूत वंश।
उत्तर:
(ब) गुर्जर प्रतिहार वंश।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए(कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनें –
(1) खजुराहो के प्रसिद्ध मन्दिर ……….. शासकों ने बनवाये।(पाल, चन्देल, गुर्जर प्रतिहार)
(2) दिल्ली नगरी …………. वंश के शासकों ने बसाई।(तोमर, पाल, गुर्जर)
(3) 8वीं सदी से 12वीं सदी के मध्य शिक्षा का प्रमुख केन्द्र …………. था। (विक्रमशिला, दिल्ली, अजमेर)
उत्तर:
(1) चन्देल
(2) तोमर
(3) विक्रमशिला।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए –

उत्तर:
(1) (c) गुर्जर प्रतिहार वंश का शासक
(2) (a) पृथ्वीराज रासो
(3) (b) राजतरंगिणी
(4) (e) रूगविनिश्चय
(5) (d) गोमतेश्वर की जैन मूर्ति।

MP Board Class 7th Social Science Chapter 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) कन्नौज पर अधिकार करने के लिए किन – किन प्रमुख शक्तियों के मध्य संघर्ष हुआ?
उत्तर:
कन्नौज पर अधिकार करने के लिए राष्ट्रकूट, पालवंश, गुर्जर प्रतिहार तथा अन्य राजपूत वंशों के मध्य संघर्ष हुआ।

(2) महमूद गजनवी के भारत आक्रमण का मुख्य कारण क्या था?
उत्तर:
महमूद गजनवी अति महत्त्वाकांक्षी था। उसे एक विशाल सेना की आवश्यकता थी और सेना के लिए धन की आवश्यकता थी। अतः धन प्राप्त करने के उद्देश्य से उसने भारत पर 17 बार आक्रमण किए।

(3) दक्षिण भारत की वास्तुकला के उत्कृष्ट उदाहरण लिखिए (कोई चार)।
उत्तर:

  •  कंदरिया महादेव मन्दिर, खजुराहो
  • लिंगराज मन्दिर, भुवनेश्वर
  • विमला बासाही मन्दिर, माउंट आबू
  • पुरी का जगन्नाथ मन्दिर।

MP Board Class 7th Social Science Chapter 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) परमार वंश के प्रसिद्ध राजा भोजदेव के कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
परमार वंश के राजा भोजदेव के कार्य –

  • राजा भोजदेव उच्चकोटि के लेखक, कवि और विद्वान थे। उन्होंने कुछ ग्रन्थ लिखे।
  • उन्होंने अनेक राजप्रासादों, मन्दिरों और तालाबों आदि का निर्माण कराया।
  • भोपाल से 35 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में भोजपुर नगर | बसाया। यहाँ का शिव मन्दिर प्रसिद्ध है।

Madhya Pradesh Board Class 7 Social  Science Solutions Chapter  3 उत्तर भारत के राज्य (800 ई. से 1200 ई. तक) By StudyEducation MP Board Cla...

No comments: