/
0 Comments

Madhya Pradesh Board Class 7 Social  Science Solutions Chapter 31 यूरोप महाद्वीप : आर्थिक स्वरूप

By StudyEducation



MP Board Class 7th Social Science Chapter 31 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए

उत्तर:
(1) (d) गेहूँ
(2) (a) अंगूर
(3) (b) घड़ियाँ
(4) (e) माल ढुलाई
(5) (c) कम आबादी

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) यूरोप की …………… प्रतिशत से अधिक जनसंख्या कृषि से रोजी-रोटी कमाती है।
(2) ……………. को ‘रोटी की टोकरी’ कहा जाता है।
(3) चुकन्दर से …………. बनाई जाती है।
(4) फ्रांस की राजधानी ………….. है।
(5) यूरोप महाद्वीप के …………… प्रतिशत लोग शिक्षित
उत्तर:
(1) 15
(2) यूक्रेन
(3) शक्कर
(4) पेरिस
(5)90

MP Board Class 7th Social Science Chapter 31 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) मिश्रित खेती किसे कहते हैं ?
उत्तर:
खेती का वह प्रणाली जिसमें विभिन्न फसलों के साथ-साथ पशुपालन भी किया जाता है, मिश्रित खेती कहलाती है।

(2) भूमध्यसागरीय जलवायु वाले देशों में कौन-कौन सी खेती अधिक होती है ?
उत्तर:
भूमध्यसागरीय जलवायु वाले देशों में रसीले फलों की खेती अधिक होती है। इसमें जैतून, अंगूर, सेब, अंजीर, मौसमी, संतरा, नींबू आदि की खेती अधिक होती है।

(3) यूरोप के चार कोयला उत्पादक देशों के नाम लिखिए।
उत्तर:
यूरोप के चार कोयला उत्पादक देश जर्मनी, रूस, पोलैण्ड तथा ब्रिटेन हैं।


(4) पवन ऊर्जा का उत्पादन यूरोप के किन-किन देशों में होता है ?
उत्तर:
पवन ऊर्जा का उत्पादन यूरोप के हॉलैण्ड, बेल्जियम और डेनमार्क में होता है।

MP Board Class 7th Social Science Chapter 31 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) यूरोप के औद्योगिक विकास का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
यूरोप आधुनिक उद्योगों का जन्मदाता कहा जाता है। यूरोप के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र पश्चिम में ब्रिटेन से लेकर पूर्व में पोलैण्ड तक फैले हैं। __ यूरोप का सबसे महत्त्वपूर्ण उद्योग लोहा-इस्पात उद्योग है। यहाँ कोयला तथा कच्चा लोहा अधिक मिलने से इस उद्योग का विकास अधिक हुआ है। लोहा-इस्पात बनाने के कारखाने, रूस, जर्मनी, इटली, फ्रांस, पोलैण्ड, ब्रिटेन, रोमानियाँ, स्पेन, बेल्जियम और चैक गणराज्य में हैं।

महत्त्वपूर्ण वस्तुएँ बनाने के प्रसिद्ध केन्द्र निम्नलिखित हैं –

  • रेल के इंजन व डिब्बे – फ्रांस, बेल्जियम व जर्मनी।
  • मोटर गाड़ियाँ – इटली, रूस, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम व ब्रिटेन।
  • जलयान – स्काटलैण्ड व नार्वे।
  • हवाई जहाज – ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी।
  • इन्जीनियरिंग के सामान – ब्रिटेन व जर्मनी।
  • सूती वस्त्र उद्योग – ब्रिटेन व जर्मनी।

इसके अतिरिक्त इन देशों में बिजली का सामान, सीमेण्ट आदि अनेक उपभोक्ता वस्तुओं का निर्माण होता है। स्विट्जरलैण्ड, डेनमार्क, बेल्जियम, हॉलैण्ड, ऑस्ट्रिया, चैक गणराज्य जैसे देशों में घड़ियाँ, बिजली का सामान, दवाइयाँ, रासायनिक पदार्थ, फर्नीचर, श्रृंगार का सामान आदि का निर्माण किया जाता है। कृषि पर आधारित उद्योगों में गेहूँ का आटा बनाना, बिस्कुट, डबलरोटी बनना, चुकन्दर से शक्कर बनाना, दूध से मक्खन, पनीर व पाउडर बनाना, माँस को डिब्बों में बन्द करना प्रमुख महत्त्वपूर्ण।

उद्योग हैं। मुलायम लकड़ी से कागज, लुग्दी तथा कृत्रिम रेशा बनाने के उद्योग भी प्रमुख हैं। इस प्रकार यूरोप के लोगों ने प्राकृतिक संसाधनों का भरपूर उपयोग करते हुए कुशल कारीगरों और नवीनतम् मशीनों की सहायता से अत्यधिक विकास किया है। यही कारण है कि यूरोप। विकसित महाद्वीप है। इसके अधिकांश देश भी विकसित देशों की श्रेणी में आते हैं और अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार भी करते हैं।

(2) यूरोप के औद्योगिक विकास में खनिज पदार्थ किस प्रकार सहायक हैं ?
उत्तर:
बहुतायत में खनिज उत्पादन के कारण यूरोप औद्योगिक विकास में सबसे आगे रहा है। कोयला, लोहा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, यूरोप में पाए जाने वाले महत्त्वपूर्ण खनिज हैं, जो औद्योगिक विकास के आधार हैं। विभिन्न खनिजों के उत्पादन में महत्त्वपूर्ण देश निम्नलिखित हैं –

  • कोयला – जर्मनी, रूस, पोलैण्ड, यूक्रेन, ब्रिटेन, चैक गणराज्य।
  • कच्चा लोहा – रूस, स्वीडन, फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन, चैक गणराज्य।
  • पेट्रोलियम – रूस, पोलैण्ड, ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैण्ड तथा रोमानिया।

इसके अतिरिक्त यूरोप में मैंगनीज, गंधक, अभ्रक, सीसा, सोना, ताँबा, पोटाश, चूना पत्थर आदि का भी उत्पादन होता है। विशेष रूप से हॉलैण्ड, बेल्जियम और डेनमार्क में पवन ऊर्जा का उत्पादन होता है।

मानचित्र कार्य:
निम्नांकित को यूरोप के रेखा मानचित्र में दर्शाइए –

  • रसीले फलों की खेती का क्षेत्र
  • यूरोप के प्रमुख वायुमार्ग
  • दुग्ध उत्पादन के लिए प्रसिद्ध तीन देश
  • पेरिस, लन्दन, रोम, बर्लिन और मैड्रिड नगर।

Madhya Pradesh Board Class 7 Social  Science Solutions Chapter  31 यूरोप महाद्वीप : आर्थिक स्वरूप By StudyEducation MP Board Class 7th Soci...

No comments: