/
0 Comments

Madhya Pradesh Board Class 7 Social  Science Solutions Chapter 33 अफ्रीका महाद्वीप : आर्थिक स्वरूप

By StudyEducation



MP Board Class 7th Social Science Chapter 33 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) अफ्रीका महाद्वीप की कुल कितने प्रतिशत भूमि कृषि योग्य है ?
(अ) 10 प्रतिशत
(ब) 20 प्रतिशत
(स) 30 प्रतिशत
(द) 40 प्रतिशत
उत्तर:
(अ) 10 प्रतिशत

(2) अफ्रीका में कृषि का विकास किस क्षेत्र में अधिक हुआ है ?
(अ) सहारा मरुस्थल
(ब) नील नदी की घाटी
(स) मध्य अफ्रीका
(द) दक्षिण अफ्रीका।
उत्तर:
(ब) नील नदी की घाटी

(3) अफ्रीका में विश्व की 90% उपज किस वस्तु की होती है ?
(अ) मूंगफली
(ब) कोको
(स) लौंग
(द) चाय।
उत्तर:
(स) लौंग

(4) केप काहिरा रेलमार्ग की लम्बाई है ?
(अ) 5620 किमी
(ब) 4530 किमी
(स) 6710 किमी
(द) 8800 किमी।
उत्तर:
(द) 8800 किमी।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) संसार का ………………. प्रतिशत हीरा अफ्रीका महाद्वीप में निकाला जाता है।
(2) अफ्रीका में सर्वाधिक कपास …………. देश में उत्पन्न होती है।
(3) ………….. विश्व का प्रसिद्ध जलमार्ग है।
(4) जिम्बाब्वे की राजधानी ……………. है।
(5) अफ्रीका महाद्वीप की जनसंख्या लगभग …………. करोड़ है।
उत्तर:
(1) 95
(2) मिस्र
(3) स्वेज नहर मार्ग
(4) हरारे
(5) 54 करोड़।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 33 अफ्रीका महाद्वीप - आर्थिक स्वरूप-1
उत्तर:
(1) (c) अफ्रीका का मुख्य खाद्यान्न
(2) (d) दक्षिण अफ्रीका
(3) (e) मरुस्थल
(4) (a) जनजाति
(5) (b) रेलमार्ग

MP Board Class 7th Social Science Chapter 33 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) मिस्त्र में किस प्रकार की कपास उत्पन्न होती है ?
उत्तर:
मिस्र में लम्बे रेशे वाली कपास उत्पन्न होती है।

(2) अफ्रीका के दो महत्वपूर्ण खनिजों के नाम लिखिए
उत्तर:
अफ्रीका के दो महत्वपूर्ण खनिज हीरा व सोना हैं।

(3) अफ्रीका महाद्वीप की आयात और निर्यात की प्रमुख वस्तुएँ कौन-कौन सी हैं.?
उत्तर:
अफ्रीका महाद्वीप में आयात होने वाली प्रमुख वस्तुएँ – सूती, ऊनी व रेशमी वस्त्र, शक्कर, सीमेंट, दवाइयाँ, रासायनिक पदार्थ, मशीनें, रेलों का सामान, कागज आदि। अफ्रीका महाद्वीप से निर्यात होने वाली प्रमुख वस्तुएँ-दक्षिण अफ्रीका से सोना, हीरे, मशीनरी, खाद्य पदार्थ। इथियोपिया से कॉफी, दालें, खालें, तिलहन। मिस्र से पेट्रोलियम, कपास, वस्त्र, फल। अल्जीरिया से प्राकृतिक गैस, जैतून, का तेल, मदिरा, मशीनरी। इसके अतिरिक्त चाय, कॉफी, कोको, रबर, गोंद, मसाले, ऊन आदि।


(4) बुशमैन, तुरेग और पिग्मी (बौने) किस-किस क्षेत्र में पाये जाते हैं ?
उत्तर:
बुशमैन कालाहारी मरुस्थल में, तुरेग सहारा मरुस्थल में तथा पिग्मी (बौने) मध्य अफ्रीका वनों में पाये जाते हैं।

MP Board Class 7th Social Science Chapter 33 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख फसलों के उत्पादन क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
महाद्वीप के विभिन्न भागों में जलवायु की भिन्नता के कारण अफ्रीका महाद्वीप में निम्नांकित फसलें मुख्य रूप से उगाई जाती हैं –

  • गेहूँ तथा जौ – मिस्र, अल्जीरिया और मोरक्को में।
  • मकई (मक्का) – बेल्जियम, कांगो, अंगोला, केनिया, मोरक्को में।
  • कपास – मिस्र, युगांडा, केन्या और नाइजीरिया में।
  • मूंगफली – नाइजर, सूडान और नाइजीरिया में।
  • कोको – घाना, नाइजीरिया और अंगोला में।
  • चावल – मलागासी, सेनेगल और नाइजीरिया में।
  • लौंग – जंजीबार तथा पेंबा द्वीपों में।

(2) अफ्रीका में औद्योगिक विकास का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
अफ्रीका में ऊँची पठारी भूमि व वनों की अधिकता एवं यातायात के साधनों में कमी के कारण औद्योगिक विकास कम हुआ है। कृषि पर आधारित उद्योगों में फलों से शराब बनाना, गन्ने से शक्कर बनाना, कपास से सूती वस्त्र बनाना, सिगरेट बनाना, जैतून का तेल निकालना आदि प्रमुख हैं। पशुपालन के आधार पर चमड़ा एवं ऊनी वस्त्र उद्योग विकसित हुए हैं। बड़े उद्योगों का विकास दक्षिणी अफ्रीका और मिस्त्र में अधिक हआ है। प्रिटोरिया, जोहान्सबर्ग, डरबन, काहिरा और सिकन्दरिया, लोहा-इस्पात, सीमेंट, वस्त्र व धातु के बर्तन बनाने के बड़े औद्योगिक केन्द्र हैं।

(3) अफ्रीका महाद्वीप की खनिज सम्पदा के विषय में लिखिए।
उत्तर:
अफ्रीका महाद्वीप खनिजों के भण्डार में बहुत धनी है, परन्तु उनका उत्पादन कम होता है। इस महाद्वीप के प्रमुख खनिज निम्नांकित हैं –

  • हीरा – विश्व का 95% हीरा अफ्रीका में पाया जाता है। इसके प्रमुख उत्पादक देश जायरे, बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका हैं।
  • सोना – विश्व का लगभग 50% सोना अफ्रीका में पाया जाता है। इसके प्रमुख उत्पादक देश दक्षिणी अफ्रीका, सेण्ट्रल अफरीकन रिपब्लिक, दक्षिण रोडेशिया व घाना हैं।
  • ताँबा – ताँबे के प्रमुख उत्पादक देश काँगो, जाम्बिया – व दक्षिण अफ्रीका हैं।
  • मैंगनीज – यह दक्षिण अफ्रीका तथा घाना में पाया जाता है।
  • लोहा – यह मोरक्को, अल्जीरिया तथा ट्यूनीशिया में मिलता है।

इसके अतिरिक्त यूरेनियम, जस्ता, सीसा, चाँदी, कोयला, टिन, क्रोमियम आदि इस महाद्वीप के भिन्न-भिन्न देशों में पाये जाते हैं।

मानचित्र कार्य:
निम्नांकित को अफ्रीका के मानचित्र में दर्शाइए –

  •  नील नदी घाटी
  • जंजीबार व पेंबा द्वीप
  • स्वेज मार्ग
  • हीरा खनन क्षेत्र
  • दक्षिण अफ्रीका
  • केप काहिरा रेलमार्ग।

Madhya Pradesh Board Class 7 Social  Science Solutions Chapter  33 अफ्रीका महाद्वीप : आर्थिक स्वरूप By StudyEducation MP Board Class 7th So...

No comments: