/
0 Comments

Madhya Pradesh Board Class 8 Social  Science Solutions Chapter 12 भारत की रक्षा व्यवस्था

By StudyEducation



MP Board Class 8th Social Science Chapter 12 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) नौ सेना की दक्षिणी कमान का मुख्यालय कहाँ –
(क) मुम्बई
(ख) कोच्चि
(ग) विशाखापट्टनम
(घ) बंगलौर।
उत्तर:
(ख) कोच्चि

(2) थल सेना का मुख्यालय स्थित है –
(क) बंगलौर
(ख) मुम्बई
(ग) विशाखापट्टनम
(घ) नई दिल्ली।
उत्तर:
(घ) नई दिल्ली

(3) तारापुर परमाणु संयन्त्र किस राज्य में स्थित है ?
(क) मध्य प्रदेश
(ख) महाराष्ट्र
(ग) तमिलनाडु
(घ) कर्नाटक
उत्तर:
(ख) महाराष्ट्र।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) वायु सेना का अध्यक्ष ………….. होता है।
(2) विंग कमाण्डर का पद: सेना में होता है।
(3) शान्ति काल में सेना के कार्य करती है।
(4) भारत में परमाणु बम का परीक्षण में किया गया।
उत्तर:

  1. एयर चीफ मार्शल
  2. वायु
  3. समाज, सेवा
  4. 1974, 1998

MP Board Class 8th Social Science Chapter 12 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) नौ सेना अध्यक्ष के पद (रैंक) का नाम लिखिए।
उत्तर:
नौ सेना अध्यक्ष के पद (रैंक) का नाम ‘एडमिरल’ होता है।

(2) भारतीय सेना के अंगों के नाम बताइए।
उत्तर:
भारतीय सेना के अंग थल सेना, नौसेना व वायुसेना

(3) सन् 2001 में तीनों सेनाओं के संयुक्त कमान की स्थापना कहाँ की गई?
उत्तर:
सन् 2001 में तीनो सेनाओं के संयुक्त कमान की स्थापना अण्डमान निकोबार द्वीप समूह में की गई है।

(4) नेशनल कैडेट कोर की स्थापना क्यों की गई ? .
उत्तर:
विद्यालय के छात्र-छात्राओं में अनुशासन व सैन्य अभिरुचि जगाने हेतु नेशनल कैडेट कोर की स्थापना की गई।

MP Board Class 8th Social Science Chapter 12 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) भारतीय सेना के प्रमुख अंगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारतीय सेना के प्रमुख तीन अंग निम्नवत् हैं –
1. थल सेना – इस सेना का मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसका सर्वोच्च अधिकारी थल सेना अध्यक्ष होता है जिसका पद जनरलक्के समकक्ष होता है। थल सेना को पाँच क्षेत्रों (कमान) में संगठित किया गया – है-केन्द्रीय, पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी तथा दक्षिणी कमान।

2. नौसेना – नौसेना का मुख्य कार्यालय नई दिल्ली में है। इसका सर्वोच्च अधिकारी नौसेना अध्यक्ष (एडमिरल) होता है। नौसेना को पूर्वी नौसेना कमान विशाखापट्टनम, पश्चिमी नौसेना कमान मुम्बई एवं दक्षिणी नौसेना कमान कोच्चि (कोचीन) में संगठित किया गया है।

3. वायुसेना – वायुसेना का मुख्य कार्यालय भी नई दिल्ली में है। इसका सर्वोच्च अधिकारी एयर चीफ मार्शल (रैक) का होता है। इसके छः प्रमुख कमान (क्षेत्र) इस प्रकार हैं-पूर्वी, पश्चिमी, मध्य, दक्षिणी, दक्षिणी-पश्चिमी व प्रशिक्षण।

(2) भारत की जल सीमा का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
भारत एक प्रायद्वीप है। इसकी सीमाएँ तीन दिशाओं से जल को स्पर्श करती हैं। भारत की जल सीमा काफी विस्तृत है। पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी, पश्चिमी दिशा में अरब सागर तथा दक्षिणी में हिन्द महासागर का क्षेत्र स्थित है। अतः विशाल जल सीमा की रक्षा हेतु एक सुगठित व शक्तिशाली नौसेना है।


(3) भारत के प्रमुख प्रक्षेपास्त्रों (मिसाइल) के नाम बताइए।
उत्तर:
अग्नि, पृथ्वी, त्रिशूल, नाग, आकाश, अस्त्र व ब्रह्मोस आदि भारत के प्रमुख प्रक्षेपास्त्रों (मिसाइलों) के नाम हैं जो रक्षा पंक्ति को मजबूती प्रदान करते हैं।

MP Board Class 8th Social Science Chapter 12 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) शान्तिकाल में रक्षा सेनाओं की भूमिका पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
रक्षा सेना शान्तिकाल में समाज सेवा के अनेक प्रकार के कार्य करती है, जैसे-बाढ़, भूकम्प, अन्य प्राकृतिक प्रकोपों व बड़ी दुर्घटनाओं के समय पर राहत कार्य करना। संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व के विभिन्न देशों में शान्ति स्थापित करने के कार्यों में भी भारतीय सेना ने सहायता की है। हमारी सेनाओं द्वारा कोरिया, गाजा पट्टी, लेबनान, कांगो, यमन आदि स्थानों में किये गये कार्यों की सराहना की गई है। इसके अलावा देश में हो रही विघटनकारी एवं आतंकवादी गतिविधियों का सामना करने में भी सेना का विशेष योगदान रहा है।

(2) वायु सेना के प्रमुख कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
किसी भी राष्ट्र की रक्षा व्यवस्था में वायु सेना की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। युद्धकाल में आक्रमणकारी देश के प्रमुख सैनिक ठिकानों पर बमबारी करना एवं उनका यातायात, संचार तन्त्र नष्ट करना वायु सेना का प्रमुख कार्य है। थल सेना को युद्ध भूमि में शस्त्र एवं अन्य युद्ध सामग्री तथा खाद्य सामग्री पहुँचाना भी वायु सेना का कार्य है। वायु सेना नभ से देश की सीमाओं की निगरानी करती है जिसके लिए भारतीय सेना में 1000 से अधिक हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर हैं।

Madhya Pradesh Board Class 8 Social  Science Solutions Chapter  12 भारत की रक्षा व्यवस्था By StudyEducation MP Board Class 8th Social  Scie...

No comments: