/
0 Comments

Madhya Pradesh Board Class 8 Social  Science Solutions Chapter 15 दक्षिण अमेरिका का भौगोलिक स्वरूप

By StudyEducation



MP Board Class 8th Social Science Chapter 15 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तर से दक्षिण के बीच विस्तार कितने किलोमीटर है ?
(क) 6406 किमी
(ख) 6640 किमी
(ग) 4066 किमी
(घ) 6064 किमी।
उत्तर:
(ख) 6640 किमी

(2) दक्षिण अमेरिका में पाई जाने वाली सबसे हल्की लकड़ी का नाम है –
(क) वाल्सा
(ख) हीविया
(ग) सिनकोना
(घ) हाईवुड
उत्तर:
(क) वाल्सा।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) दक्षिण अमेरिका क्षेत्रफल की दृष्टि से संसार का …………. बड़ा महाद्वीप है।
(2) दक्षिण अमेरिका का अधिकांश भाग …………….. कटिबन्ध में है।
(3) ………….. संसार की दूसरी सबसे लम्बी नदी है।
(4) एण्डीज पर्वत का सबसे ऊँचा शिखर ………….. है।
(5) दक्षिण अमेरिका के उत्तर में …………… सागर है।
उत्तर:

  1. चौथा
  2. उष्ण
  3. अमेजन
  4. अकांकागुआ
  5. कैरिबियन।

MP Board Class 8th Social Science Chapter 15 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) वलित पर्वत किसे कहते हैं ?
उत्तर:
पृथ्वी की आन्तरिक शक्तियों द्वारा विपरीत दिशाओं के दबाव से निर्मित पर्वत ‘वलित पर्वत’ कहलाते हैं।

(2) जल विभाजक से क्या आशय है ?
उत्तर:
पृथ्वी का ऐसा ऊँचा पर्वतीय या पठारी भाग जिसकी नदियों का जल दो विपरीत दिशाओं में बहकर जाता है वह जल विभाजक कहलाता है।

(3) ग्रान चाको किसे कहते हैं ?
उत्तर:
उत्तरी अर्जेन्टाइना तथा पश्चिमी पराग्वे के निचले भागों में ग्रीष्म ऋतु होने के कारण घने वन और घास के मैदान हैं। इन्हें ‘ग्रान चाको’ कहा जाता है।

MP Board Class 8th Social Science Chapter 15 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) दक्षिण अमेरिका का अक्षांशीय तथा देशान्तरीय विस्तार लिखिए।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका 12 डिग्री उत्तर अक्षांश से 55 डिग्री दक्षिण अक्षांश तथा 35 डिग्री पश्चिमी देशान्तर से 81 डिग्री पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है।

(2) अमेजन बेसिन में पाये जाने वाले प्रमुख वृक्षों के नाम लिखिए।
उत्तर:
अमेजन बेसिन में रबड़, हाईवुड, हीविया, कैस्टीलोआ, सिनकोना, रोजवुड, ताड़ आदि वृक्ष प्रमुख रूप से पाये जाते हैं।

(3) लाप्लाटा’ बेसिन की नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
‘लाप्लाटा बेसिन’ में पराना, पराग्वे तथा उरुग्वे नदियाँ प्रमुख हैं।

(4) पैटेगोनिया मरुस्थल बनने के कारण लिखिए।
उत्तर:
एण्डीज पर्वत के पश्चिमी भाग में पछआ पवनों द्वारा पर्याप्त वर्षा होती है। परन्तु जब ये पवनें पर्वत पार कर पूर्वी भाग में उतरती हैं तो शुष्क हो जाती हैं, जिससे वर्षा नहीं हो पाती। सम्पूर्ण क्षेत्र अर्थात् पैटेगोनिया का पठार वृष्टि छाया प्रदेश में आ जाता है और इस प्रकार पैटेगोनिया के मरुस्थल का निर्माण होता है।

MP Board Class 8th Social Science Chapter 15 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की जलवायु का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका का अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में स्थित है। इसलिए इस महाद्वीप की जलवायु सामान्यतया गर्म है। यहाँ सालभर तापमान ऊँचा रहता है। अमेजन नदी की घाटी विषुवत रेखा के निकट होने से इस भाग की जलवायु विषुवतीय है। यहाँ साल भर संवाहनिक वर्षा होने से यहाँ की जलवायु उष्ण एवं आर्द्र है।

यहाँ अधिकांश भागों में 100 से 200 सेमी वर्षा होती है, कुछ भागों में 200 सेमी से भी अधिक वर्षा होती है। महाद्वीप के मध्यवर्ती भाग, दक्षिणी ब्राजील, पराग्वे तथा उत्तरी अर्जेन्टाइना के निम्न भूमि प्रदेशों में ग्रीष्म ऋतु में 50 से 100 सेमी के लगभग वर्षा होती है और शीत ऋतु शुष्क रहती है। दक्षिणी पेरू तथा उत्तरी चिली में अटाकामा मरुस्थल की जलवायु गर्म और शुष्क है। यहाँ वर्षा नाममात्र की कई वर्षों से कभी-कभार ही होती है।

(2) एण्डीज पर्वतमाला की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
एण्डीज पर्वतों में अनेक ऊँचे-ऊँचे शिखर हैं। ये विषुवत् रेखीय गर्म जलवायु में स्थित होते हुए भी अधिक ऊँचाई के कारण सालभर बर्फ से ढके रहते हैं। एण्डीज का सबसे ऊँचा शिखर अकांकागुआ है, जो समुद्री तल से 6,960 मीटर ऊँचा है। एण्डीज पर्वतमाला पर अनेक सक्रिय, प्रसुप्त और मृत ज्वालामुखी हैं। इस पर्वतमाला पर प्रायः ज्वालामुखियों के विस्फोट और भूकम्प होते ही रहते हैं। एण्डीज पर्वत से अमेजन, ओरिनीको, पिल्कोमायो, कोलोरेडो आदि नदियाँ निकलती हैं।


(3) दक्षिण अमेरिका की वनस्पति और जीव-जन्तुओं पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:
वनों एवं जीव-जन्तुओं को विविधता की दृष्टि से दक्षिण अमेरिका बहुत समृद्ध महाद्वीप है। यहाँ अमेजन बेसिन में संसार का सबसे बड़ा वर्षा वन है। इन वनों में लगभग 44,000 प्रजाति के पेड़-पौधे मिलते हैं। इस वन क्षेत्र की नदियों में 2,500 प्रकार की मछलियाँ और वनों में 1500 प्रजाति के पक्षी मिलते हैं। गैलेपेगास नामक कछुआ समुद्र किनारे मिलता है जो 272 किग्रा वजन तक का होता है। यहाँ के मकड़ा बन्दर और गिलहरी बन्दर विशेष किस्म के होते हैं। ऐनाकोंडा नामक अजगर 10 मीटर तक लम्बा होता है।

दलदली हिरण, दरियाई घोड़े, चिम्पैंजी और मगरमच्छ यहाँ के विशेष जानवर हैं। अमेजन के दक्षिण में कम वर्षा के कारण सवाना प्रकार के लम्बी घास के मैदान हैं। उत्तरी अर्जेन्टाइना तथा पश्चिमी पराग्वे के निचले भागों में ग्रीष्म ऋतु में वर्षा होने के कारण घने वन और घास के मैदान हैं। यहाँ का चींटियाँ खाने वाला विचित्र प्राणी ‘ऐंट ईटर’ प्रसिद्ध है। यहाँ प्यूमा और जैगुआर जैसे खतरनाक जानवर भी मिलते हैं। यहाँ कौंडोर नामक संसार का सबसे बड़ा शिकारी पक्षी भी पाया जाता है।

(4) दक्षिण अमेरिका को किन-किन भौतिक विभागों में बाँटा गया है ? किसी एक का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
धरातलीय बनावट के आधार पर दक्षिण अमेरिका महाद्वीप को चार भौतिक भागों में बाँटा जा सकता है –

  1. पश्चिमी तटीय पट्टी
  2. पश्चिमी पर्वतमाला
  3. मध्यवर्ती मैदान
  4. पूर्वी उच्च भूमि।

(1) पश्चिमी तटीय पट्टी-महाद्वीप के पश्चिमी भाग में प्रशान्त महासागर के तटीय भाग और एण्डीज पर्वत माला के मध्य में मैदानी भूमि एक संकरी पट्टी के रूप में उत्तर से दक्षिण तक फैली हुई है। इस तटीय मैदान के मध्य में आटाकामा नामक मरुस्थल है जो संसार का सबसे शुष्क, गर्म मरुस्थल है। इस तटीय मैदान की चौड़ाई सब जगह एकसमान नहीं है।

मानचित्र कौशल
प्रश्न 6.
दक्षिण अमेरिका के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए

  1. एण्डीज पर्वतमाला, कोटापैक्सी।
  2. ओरीनोको, पराग्वे तथा अमेजन नदियाँ।
  3. ब्राजील, गुयाना तथा बोलीविया के पठार।
  4. सेल्वास, पंपास, लानोस घास के मैदान।
  5. हार्न अंतरीप व सान डियेगो अंतरीप।
  6. कैरेबियन सागर, पनामा नहर।
  7. टीटीकाका झील, एंजिल जलप्रपात, अटाकामा व पैटेगोनिया मरुस्थल।

उत्तर:

Madhya Pradesh Board Class 8 Social  Science Solutions Chapter  15 दक्षिण अमेरिका का भौगोलिक स्वरूप By StudyEducation MP Board Class 8th So...

No comments: