NCERT Class 8 Social Science Civics Chapter 5 हाशियाकरण की समझ Solutions
NCERT Class 8 Social Science Civics Chapter 5 हाशियाकरण की समझ Solutions
1. ‘हाशियाकरण’ शब्द से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में दो-तीन वाक्य लिखिए।
उत्तर: ‘हाशियाकरण’ शब्द से हम यह समझते हैं कि किसी व्यक्ति या समुदाय को किनारे या हाशिये पर ढकेल देना। हाशियाकरण वाला व्यक्ति या समुदाय समाज की मुख्यधारा में नहीं रहता है। हाशियाकृत लोग या समुदाय गरीब, कमजोर होते हैं तथा इनको हीन दृष्टि से देखा जाता है।
2. आदिवासी लगातार हाशिये पर क्यों खिसकते जा रहे हैं? दो कारण बताइए।
उत्तर: आदिवासी लगातार हाशिये पर इसलिए खिसकते जा रहे हैं–
(i) आदिवासी समुदाय शिकार और चीजें बीनकर आजीविका चलाते थे। वे स्थानांतरित खेती के साथ-साथ लंबे समय तक एक स्थान पर भी खेती करते थे।
(ii) पिछले 200 सालों में आए आर्थिक बदलावों, वन नीतियों और राज्य व निजी उद्योगों के राजनीतिक दवाब की वजह से इन लोगों को बागानों, निर्माण स्थलों, उद्योगों और घरों में नौकरी करने के लिए ढकेला जा रहा है।
3. आप अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए सवैधानिक सुरक्षाओं को क्यों महत्त्वपूर्ण मानते हैं? इसका एक कारण बताइए।
उत्तर: अल्पसंख्यक समुदायों को बहुसंख्यक समुदाय के सांस्कृतिक वर्चस्व की आशंका से बचाने के लिए सुरक्षात्मक प्रावधानों की जरूरत पड़ती है। ये प्रावधान उन्हें भेदभाव और नुकसान की आशंका से भी बचाते हैं। कुछ खास परिस्थितियों में छोटे समुदाय अपने जीवन, संपत्ति और कुशलक्षेम के बारे में असुरक्षित भी महसूस कर सकते हैं। असुरक्षा की यह भावना तब और बढ़ सकती है जब अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक समुदायों के संबंध तनावपूर्ण होते हैं।
4. अल्पसंख्यक और हाशियाकरण वाले हिस्से को दोबारा पढ़िए। अल्पसंख्यक शब्द से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: अल्पसंख्यक से तात्पर्य उस समुदाय से है, जो बाकी जनसंख्या की तुलना में संख्या में कम हो। यह समुदाय विभिन्न पहलुओं जैसे भाषा, धर्म, राजनीति या आर्थिक स्थिति के आधार पर पहचाना जा सकता है। उदाहरण के तौर पर, हिंदू धर्म के मुकाबले मुसलमान एक अल्पसंख्यक समुदाय हैं।
5. आप एक बहस में हिस्सा ले रहे हैं जहाँ आपको इस बयान के समर्थन में तर्क देने हैं कि ‘मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है।’ इस अध्याय में दी गई जानकारियों के आधार पर दो तर्क पेश कीजिए।
उत्तर: अध्याय में दी गई जानकारियों के आधार पर दो तर्क है–
(i) भारत में मुस्लिम आबादी की साक्षरता दर केवल 59% है, जो हिंदुओं में 65%, सिखों में 70%, बौद्धों में 73%, ईसाइयों में 80% और जैनियों में 94% की तुलना में सबसे कम है।
(ii) केवल 3% मुसलमान ही सम्मानित भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। उपरोक्त आँकड़े इस बात का समर्थन करते हैं कि भारत में मुसलमान एक हाशिए पर रहने वाला समुदाय है।
6. कल्पना कीजिए कि आप टेलीविजन पर 26 जनवरी की परेड देख रहे हैं। आपकी एक दोस्त आपके नज़दीक बैठी है। वह अचानक कहती है, “इन आदिवासियों को तो देखो, कितने रंग-बिरंगे हैं। लगता है सदा नाचते ही रहते हैं।” उसकी बात सुन कर आप भारत में आदिवासियों के जीवन से संबंधित क्या बातें उसको बताएँगे? उनमें से तीन बातें लिखें।
उत्तर: आदिवासियों के जीवन से संबंधित तीन बातें हैं-
(i) आदिवासियों में ऊँच-नीच की भावना कम होती है इसी कारण यह समुदाय जाति-वर्ण पर आधारित समुदायों से बहुत अलग होता है।
(ii) आदिवासियों में बहुत सारे जनजातीय धर्म होते हैं। उनके धर्म इस्लाम, हिंदू, ईसाई आदि धर्मों से बिलकुल अलग है।
(iii) आदिवासी अपने पुरखों की, गाँव और प्रकृति की आराधना करते हैं।
7. चित्रकथा-पट्ट में आपने देखा कि हेलेन होप आदिवासियों की कहानी पर एक फिल्म बनाना चाहती है। क्या आप आदिवासियों के बारे में एक कहानी बना कर उसकी मदद कर सकते हैं?
उत्तर: (i) आदिवासी शब्द का अर्थ है ‘मूल निवासी’ ये जंगलों के साथ जीते है और आज भी ऐसे ही जीवन जी रहे है। वे रंगीन परिधान, टोपी और नृत्य के शौकीन होते हैं।
(ii) आदिवासियों की अपनी अलग-अलग भाषाएँ होती हैं, जो संस्कृत से बिल्कुल भिन्न होती हैं और संभवतः उतनी ही पुरानी हैं।
(iii) आदिवासियों के बहुत सारे जनजातीय धर्म होते हैं उनके धर्म इस्लाम, हिंदुत्व अदि धर्मों से बिल्कुल अलग है।
(iv) आदिवासी समुदाय जातिवाद पर आधारित समुदायों या राजाओं के शासन में रहने वाले समुदाय से बिल्कुल अलग होता है क्योंकि उनमे ऊँच नीच का भेदभाव बहुत कम होता है।
(v) वे प्रकृति से जुड़ी चीजों जैसे पर्वत, नदी, पशु आदि की उपासना करते हैं।
8. क्या आप इस बात से सहमत हैं कि आर्थिक हाशियाकरण और सामाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए हैं? क्यो?
उत्तर: हाँ, मैं इस बात से सहमत हूँ कि आर्थिक हाशियाकरण और सामाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए हैं।
जब किसी व्यक्ति या समुदाय को समाज में समान सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और अवसर नहीं मिलते, तो उसे सामाजिक हाशियाकरण का सामना करना पड़ता है। इसके कारण उन्हें अच्छे रोजगार और आय के अवसर भी नहीं मिलते, जिससे वे आर्थिक रूप से कमजोर हो जाते हैं।
इसी प्रकार, यदि कोई व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर होता है, तो उसे शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाएँ प्राप्त करने में कठिनाई होती है। इससे समाज में उसकी भागीदारी कम हो जाती है और सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ सकता है।
इसलिए आर्थिक और सामाजिक हाशियाकरण एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। एक की समस्या दूसरे को भी प्रभावित करती है।