NCERT Class 8 Social Science Geography Chapter 1 संसाधन Solutions
NCERT Class 8 Social Science Geography Chapter 1 संसाधन Solutions
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(i) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं?
उत्तर: पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भूभाग, जलवायु, ऊँचाई जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता है। पृथ्वी पर इन कारकों में विभिन्नता होने के कारण संसाधनों का वितरण असमान है।
(ii) संसाधन संरक्षण क्या है?
उत्तर: संसाधन संरक्षण का मतलब है प्राकृतिक संसाधनों जैसे जल, ऊर्जा, जंगल, खनिज आदि का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करना ताकि इनका अत्यधिक दोहन न हो और भविष्य में भी ये संसाधन उपलब्ध रहें। संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना, संसाधन सरक्षण कहलाता है।
(iii) मानव संसाधन महत्त्वपूर्ण क्यों हैं?
उत्तर: मानव संसाधन अत्यन्त महत्वपूर्ण संसाधन हैं क्योंकि मानव ही प्रकृति के अन्य संसाधनों का उपयोग करता है। लोग मानव संसाधन हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य, लोगों को बहुमूल्य संसाधन बनाने में मदद करते हैं। अधिक संसाधनों के निर्माण में समर्थ होने के लिए लोगों के कौशल में सुधार करना मानव संसाधन विकास कहलाता है। अत: मनुष्य एक विशिष्ट प्रकार का संसाधन है।
(iv) सततपोषणीय विकास क्या है?
उत्तर: सततपोषणीय विकास एक ऐसा विकास मॉडल है जो वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए, भविष्य की पीढ़ियों के लिए संसाधनों का संरक्षण करता है। संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना, सततपोषणीय विकास कहलाता है।
2. सही उत्तर पर निशान लगाइए-
(i) निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?
(क) उपयोगिता।
(ख) मूल्य।
(ग) मात्रा।
उत्तर: (ग) मात्रा।
(ii) निम्नलिखत में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है?
(क) कैंसर उपचार की औषधियाँ।
(ख) झरने का जल।
(ग) उष्णकटिबंधीय वन।
उत्तर: (क) कैंसर उपचार की औषधियाँ।
(iii) कथन पूरा कीजिए-
अनवीकरणीय संसाधन ……… होते हैं।
(क) सीमित भंडार वाले।
(ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित।
(ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न।
उत्तर: (क) सीमित भंडार वाले।
3. क्रियाकलाप-
“रहिमन पानी राखिए बिनु पानी सब सून।
पानी गए न ऊबरे मोती, मानुस, चून…”
ये पंक्तियाँ अकबर के दरबार के नौ रत्नों में से एक, कवि अब्दुर रहीम खानखाना द्वारा लिखो गई थीं। कवि किस प्रकार के संसाधन की ओर संकेत कर रहा है? इस संसाधन के समाप्त हो जाने पर क्या होगा? इसे 100 शब्दों में लिखिए।
उत्तर: रहीमदास जी इस दोहे के जरिए यह कहना चाहते है कि पानी को बचा कर रखना जरूरी है। क्योंकि बिना पानी के सब कुछ नष्ट हो जाता है और पानी के बिना मोती अपनी चमक खो देता है और चुना सुखकर व्यर्थ हो जाता है। ठीक उसी तरह, सम्मान का नष्ट होना मनुष्य के जीवन का मूल्य समाप्त कर देता है। जब सम्मान चला जाता है, तो जीवन का उद्देश्य और सार भी समाप्त हो जाता है।
आओ खेलें –
1. सोचिए कि आप प्रागैतिहासिक काल में एक ऊँचे हवादार पठार पर रहते हैं। आप और आपके मित्र तेज पवनों का उपयोग कैसे करेंगे? क्या आप पवन को एक संसाधन कह सकते हैं?
अब कल्पना कीजिए कि आप वर्ष 2138 में उसी स्थान पर रह रहे हैं। क्या आप पवनों का कोई उपयोग कर सकते हैं? कैसे? क्या आप बता सकते हैं कि अब पवन एक महत्त्वपूर्ण संसाधन क्यों है?
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
2. एक पत्थर, एक पत्ता, एक गत्ता और एक टहनी लीजिए। सोचिए कि आप इनका उपयोग संसाधन की भाँति किस प्रकार कर सकते हैं? नीचे दिए उदाहरण को देखिए और रचना कीजिए।
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
| INTEX QUESTIONS |
आओ कुछ करके सीखें-
1. अपने घर और अपनी कक्षा में उपयोग किए जाने वाले किन्हीं पाँच संसाधनों की सूची बनाइए।
उत्तर: घर में काम आने वाले संसाधन है–
(i) खाद्य पदार्थ।
(ii) बिजली।
(iii) जल।
(iv) गैस सिलेंडर।
(v) बर्तन।
कक्षा में उपयोग किए जाने वाले संसाधन–
(i) टेबल।
(ii) कुर्सी।
(iii) चौक।
(iv) ब्लैक बोर्ड।
(v) डस्टर।
2. अम्मा की सूची से उन संसाधनों पर गोला बनाइए जिनका अभी वाणिज्यिक मूल्य नहीं है।
| सूती वस्त्र |
| लौह-अयस्क |
| बुद्धि |
| औषधीय पौधे |
| चिकित्सा ज्ञान |
| कोयला निक्षेप |
| मनोरम दृश्य |
| कृषि भूमि |
| शुद्ध पर्यावरण |
| लोक गीत |
| सुहावना मौसम |
| संसाधन परिपूर्णता |
| एक अच्छी संगीत ध्वनि |
| दादी माँ के घरेलू नुस्खे |
| मित्रों एवं परिवारों से स्नेह |
उत्तर: बुद्धि, चिकित्सा ज्ञान, मनोरम दृश्य, शुद्ध पर्यावरण, लोक गीत, सुहावना मौसम, संसाधन परिपूर्णता, एक अच्छी संगीत ध्वनि, दादी माँ के घरेलू नुस्खे, मित्रों एवं परिवारों से स्नेह।
3. पाँच मानव निर्मित संसाधनों की सूची बनाइए जिन्हें आप अपने चारों ओर देख सकते हैं।
उत्तर: मेरे आसपास दिखाई देने वाले पाँच मानव निर्मित संसाधन हैं—
- सड़क
- विद्यालय भवन
- पुल
- अस्पताल
- वाहन (बस, कार, मोटरसाइकिल आदि)
ये सभी संसाधन मनुष्य द्वारा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बनाए गए हैं, इसलिए इन्हें मानव निर्मित संसाधन कहा जाता है।