NCERT Class 8 Social Science Geography Chapter 3 कृषि Solutions
NCERT Class 8 Social Science Geography Chapter 3 कृषि Solutions
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) कृषि क्या है?
उत्तर: कृषि खेती का विज्ञान है, इसमें फसल उगाने के लिए मिट्टी की जुताई, भोजन, ऊन और अन्य उत्पाद प्रदान करने के लिए पशुओं का पालन-पोषण, तथा उगाई गई फसलों की यथासंभव प्रभावी ढंग से कटाई करके उसे एक अच्छी जगह पर रखना चाहिए।
(ii) उन कारकों का नाम बताइए जो कृषि को प्रभावित कर रहे हैं।
उत्तर: उन कारकों का नाम है जो कृषि को प्रभावित कर रहे हैं – राजनीतिक, सामाजिक, प्राकृतिक, आर्थिक और सिंचाई।
(iii) स्थानांतरी कृषि क्या है? इस कृषि की क्या हानियाँ हैं?
उत्तर: स्थानांतरी कृषि अमेजन बेसिन के सघन वन क्षेत्रों, उष्ण कटिबंधीय अफ्रीका, दक्षिण-पूर्व एशिया और उत्तरी-पूर्वी भारत के भागों में प्रचलित है। ये भारी वर्षा और वनस्पति के तीव्र पुनर्जनन वाले क्षेत्र हैं। वृक्षों को काटकर और जलाकर भूखंड को साफ़ किया जाता है। तब राख को मृदा में मिलाया जाता है तथा मक्का, रतालू, आलू और कसावा जैसी फ़सलों को उगाया जाता है। भूमि की उर्वरता की समाप्ति के बाद वह भूमि छोड़ दी जाती है और कृषक नए भूखंड पर चला जाता है। स्थानांतरी कृषि को ‘कर्तन एवं दहन’ कृषि के रूप में भी जाना जाता है।
हानियाँ:
(i) मिट्टी की उर्वरता घटती है: बार-बार स्थान बदलने से मिट्टी की गुणवत्ता और उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है।
(ii) वनों का नुकसान: पेड़-पौधों को जलाने से वनों का तेजी से विनाश होता है।
(iii) जलवायु पर प्रभाव: जंगलों को जलाने से कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन बढ़ता है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग होती है।
(iv) रोपण कृषि क्या है?
उत्तर: रोपण कृषि वाणिज्यिक कृषि का एक प्रकार है जहाँ चाय, कहवा, काजू, रबड़, केला अथवा कपास की एकल फ़सल उगाई जाती है। इसमें बृहत पैमाने पर श्रम और पूँजी की आवश्यकता होती है। उत्पाद का प्रसंस्करण खेतों पर ही या निकट के कारखानों में किया जा सकता है। इस प्रकार, इस कृषि में परिवहन जाल के विकास की अनिवार्यता होती है।
(v) सरकार किसानों को कृषि के विकास में किस प्रकार मदद करती है?
उत्तर: सरकार किसानों को कृषि के विकास में कुछ इस प्रकार मदद करती है–
(i) सरकारी कृषि अधिकारियों से कृषि कार्यों के संबंध में सलाह लेता है।
(ii) वह अपने खेत की जुताई के लिए भाड़े पर ट्रैक्टर लेता है।
(iii) बैंक या कृषि सहकारी समिति से बीजों की उच्च उपज वाली किस्मों और औज़ारों को खरीदने के लिए ऋण लेता है।
2. सही उत्तर को चिह्नित कीजिए-
(i) उद्यान कृषि का अर्थ है–
(क) गेहूँ उगाना।
(ख) आदिम कृषि।
(ग) फलों व सब्ज़ियों को उगाना।
उत्तर: (ग) फलों व सब्ज़ियों को उगाना।
(ii) ‘सुनहरा रेशा’ से अभिप्राय है-
(क) चाय।
(ख) कपास।
(ग) पटसन।
उत्तर: (ग) पटसन।
(iii) कॉफी का प्रमुख उत्पादक है-
(क) ब्राजील।
(ख) भारत।
(ग) रूस।
उत्तर: (क) ब्राजील।
3. कारण बताइए-
(i) भारत में कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।
उत्तर: प्राथमिक क्रियाओं के अंतर्गत उन सभी क्रियाओं को शामिल किया जाता है जिनका संबंध प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन और निष्कर्षण से है।
(ii) विभिन्न फ़सलें विभिन्न प्रदेशों में उगाई जाती हैं।
उत्तर: विभिन्न फ़सलें विभिन्न प्रदेशों में इसलिए उगाई जाती हैं, क्योंकि भिन्न–भिन्न प्रदेशों में स्थलाकृति, मृदा और जलवायु भिन्न होती है।
4. अंतर स्पष्ट कीजिए-
(i) प्राथमिक क्रियाएँ और तृतीयक क्रियाएँ।
उत्तर: प्राथमिक क्रियाएँ और तृतीयक क्रियाएँ का अंतर है–
| प्राथमिक क्रियाएँ | तृतीयक क्रियाएँ |
| प्राथमिक क्रियाओं के अंतर्गत उन सभी क्रियाओं को शामिल किया जाता है जिनका संबंध प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन और निष्कर्षण से है। | तृतीयक क्रियाएँ प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्र को सेवा कार्यों द्वारा सहयोग प्रदान करती हैं। |
| कृषि, मत्स्यन और संग्रहण इनके अच्छे उदाहरण हैं। | यातायात, व्यापार, बैंकिंग, बीमा और विज्ञापन तृतीयक क्रियाओं के उदाहरण हैं। |
(ii) निर्वाह कृषि और गहन कृषि।
उत्तर: निर्वाह कृषि और गहन कृषि का अंतर है–
| निर्वाह कृषि | गहन कृषि |
| इस प्रकार की कृषि कृषक के परिवार की आवश्यकता को पूरा करने के लिए की जाती है। | गहन कृषि में किसान एक छोटे से भूखंड पर साधारण औजारों और श्रम से खेती करता है। |
| पारंपरिक रूप से काम उपज प्राप्त करने के लिए निम्न स्तरीय प्रौद्योगिकी और पारिवारिक श्रम का उपयोग किया जाता है। | अधिक धुप वाले दिनों से युक्त जलवायु और उर्वर मृदा वाले खेत में, एक वर्ष से अधिक फ़सलें उगायी जा सकती है। |
5. क्रिक्रयाकलाप-
(i) बाज़ार में उपलब्ध गेहूं, चावल, ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, तिलहन और दलहन के बीजों को एकत्र कीजिए। उन्हें कक्षा में लाइए और पता लगाइए कि वे किस प्रकार की मृदा में उगते हैं?
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
(ii) पत्रिकाओं, पुस्तकों, समाचारपत्रों और इंटरनेट से संगृहीत चित्रों के आधार पर संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के किसानों की जीवन शैली के मध्य अंतर पता कीजिए।
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।