/
0 Comments

NCERT Class 8 Social Science Geography Chapter 4 उद्योग Solutions


1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) ‘उद्योग’ शब्द का क्या तात्पर्य है?

उत्तर: ‘उद्योग’ शब्द का तात्पर्य यह है कि उद्योग का संबंध आर्थिक गतिविधि से है जो कि वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण अथवा सेवाओं की व्यवस्था से संबंधित है। इस प्रकार लोहा और इस्पात उद्योग वस्तुओं के उत्पादन से संबंधित है, कोयला खनन उद्योग कोयले को धरती से निकालने से संबंधित है तथा पर्यटन सेवा देने से संबंधित उद्योग है।

(ii) वे कौन-से मुख्य तथ्य हैं जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करते हैं?

उत्तर: उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले मुख्य तथ्य हैं कच्चे माल की उपलब्धता, संपर्क और बुनियादी ढाँचा, जलवायु, भूमि, जल, श्रम, शक्ति, पूँजी, परिवहन और बाजार।

(iii) कौन-सा उद्योग प्रायः आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है और क्यों?

उत्तर: इस्पात प्रायः आधुनिक उद्योगों का मेरुदंड कहलाता है। लगभग सारी वस्तुएँ जिनका हम लोग उपभोग करते हैं वे या तो लोहा या इस्पात से बने हैं अथवा इन धातुओं से निर्मित औज़ारों और मशीनों से बने हैं। पोत, रेलगाड़ी, ट्रक और ऑटो अधिकांशतः इस्पात से बने हैं। यहाँ तक कि सेफ्टी पिन और सुईयाँ, जिनका उपयोग आप करते हैं वे भी इस्पात से बनती हैं। 

2. अंतर स्पष्ट कीजिए-

(i) कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग।

उत्तर: कृषि आधारित उद्योग: कच्चे माल के रूप में वनस्पति और जंतु आधारित उत्पादों का उपयोग करते हैं। खाद्य संसाधन, वनस्पति तेल, सूती वस्त्र, डेयरी उत्पाद और चर्म उद्योग कृषि आधारित उद्योगों के उदाहरण हैं। 

खनिज आधारित उद्योग: प्राथमिक उद्योग हैं जो खनिज अयस्कों का उपयोग कच्चे माल के रूप में करते हैं। इन उद्योगों के उत्पाद अन्य उद्योगों का पोषण करते हैं। अयस्क से निर्मित लोहा खनिज आधारित उद्योग का उत्पाद है।

(ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग।

उत्तर: सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व और संचालन सरकार द्वारा होता है जैसे हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और स्टील ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड। 

संयुक्त क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व और संचालन राज्यों और व्यक्तियों अथवा व्यक्तियों के समूह द्वारा होता है। मारुति उद्योग लिमिटेड संयुक्त क्षेत्र के उद्योग का एक उदाहरण है। सहकारी क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व और संचालन कच्चे माल के उत्पादकों या पूर्तिकारों, कामगारों अथवा दोनों द्वारा होता है।

3. दिए गए स्थानों में निम्नलिखित के दो-दो उदाहरण दीजिए-

(i) कच्चा माल: …………. और ….……….।

उत्तर: कपास और लौह अयस्क।

(ii) अंतिम उत्पाद: …………. और ….……….।

उत्तर: कपड़ा और मोटरगाड़ी।

(iii) तृतीयक क्रियाकलाप: …..…….. और ….……….।

उत्तर: परिवहन और बैंकिंग।

(iv) कृषि-आधारित उद्योग: ……..….. और ….……….।

उत्तर: चीनी उद्योग और सूती वस्त्र उद्योग।

(v) कुटीर उद्योग: …………… और …..……….।

उत्तर: हस्तकरघा उद्योग और मिट्टी के बर्तनों का उद्योग।

(vi) सहकारिता: …………… और ..………….।

उत्तर: अमूल दुग्ध सहकारी समिति और इफको (IFFCO) सहकारी संस्था।

NCERT Class 8 Social Science Geography Chapter 4 उद्योग Solutions 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (i) ‘उद्योग’ शब्द का क्या तात्पर्य ...

No comments: