/
0 Comments

NCERT Class 8 Social Science Geography Chapter 5 मानव संसाधन Solutions


1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?

उत्तर: लोगों को एक संसाधन इसलिए समझा जाता है क्योंकि उनके पास कौशल, ज्ञान, श्रम, और रचनात्मकता होती है, जो किसी देश या समाज की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। यह विचार “मानव संसाधन” के सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें मनुष्य को एक मूल्यवान संपत्ति माना जाता है। 

(ii) विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण है?

उत्तर: विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण का यह कारण है कि विश्व में जनसंख्या का वितरण अत्यंत असमान है। कुछ क्षेत्र बहुत घने बसे हैं और कुछ विरल बसे क्षेत्र हैं। दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी एशिया, यूरोप और उत्तर-पूर्वी उत्तर अमेरिका घने बसे क्षेत्र हैं। उच्च अक्षांशीय क्षेत्रों, उष्णकटिबंधीय मरुस्थलों, उच्च पर्वतों और विषुवतीय वनों के क्षेत्रों में बहुत कम लोग रहते हैं।

(iii) विश्व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ रही है। क्यों?

उत्तर: विश्व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ रही है क्योंकि वर्तमान समय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास से मृत्यु दर में काफी कमी आई है जबकि जन्म दर अभी भी ऊँची बनी हुई है।

(iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।

उत्तर: जनसंख्या में परिवर्तन के मुख्य कारक प्रवास, मृत्यु दर और जन्म दर हैं। प्रवास: यह एक क्षेत्र या देश से दूसरे क्षेत्र में लोगों की आवाजाही है। जब एक निश्चित संख्या में लोग किसी क्षेत्र बाहर जाते हैं, तो उस क्षेत्र या देश की जनसंख्या में परिवर्तन होता है।

(v) जनसंख्या संघटन से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: किसी देश की जनसंख्या कितनी भी अधिक हो उसका उस देश के आर्थिक विकास के स्तर से कुछ अंतर नहीं पड़ता। संसाधन के रूप में लोगों की भूमिका को समझने के लिए हमें उनके गुणों के बारे में जानने की आवश्यकता होती है। लोग अपनी आयु, लिंग, साक्षरता स्तर, स्वास्थ्य दशाओं, व्यवसाय और आय के स्तर पर एक-दूसरे से भिन्न होते हैं। लोगों की इन विशेषताओं के बारे में जानना आवश्यक है। जनसंख्या संघटन जनसंख्या की संरचना को दर्शाता है।

(vi) जनसंख्या पिरामिड क्या है? ये किसी देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मदद करते हैं?

उत्तर: जनसंख्या पिरामिड को आयु-लिंग पिरामिड भी कहा जाता है जिसमें किसी विशेष देश की जनसंख्या को ग्राफ़िक रूप से दर्शाया जाता है। यह हमें समय के साथ जनसंख्या में होने वाले परिवर्तन यानी जन्म दर, मृत्यु दर और देश की जीवन प्रत्याशा के बारे में बताता है। जनसंख्या पिरामिड उस विशेष देश में रहने वाले लोगों की कहानी बताता है।

2. सही को चिह्नित कीजिए-

(i) जनसंख्या वितरण शब्द से क्या तात्पर्य है?

(क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है।

(ख) किसी विशिष्ट क्षेत्र में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या।

(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।

उत्तर: (ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।

(ii) वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है?

(क) जन्म, मृत्यु और विवाह।

(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास।

(ग) जन्म, मृत्यु और जीवन प्रत्याशा।

उत्तर: (ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास।

(iii) 1999 में विश्व की जनसंख्या हो गई-

(क) 1 अरब।

(ख) 3 अरब।

(ग) 6 अरब।

उत्तर: (ग) 6 अरब।

(iv) जनसंख्या पिरामिड क्या है?

(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।

(ख) जब किसी क्षेत्र का जनघनत्व इतना बढ़ जाता है कि लोग ऊँची इमारतों में रहते हैं। 

(ग) बड़े नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप।

उत्तर: (क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।

3. नीचे दिए शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा कीजिए-

विरल, अनुकूल, परती, कृत्रिम, उर्वर, प्राकृतिक, चरम, घना।

जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह …………. बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत …………. जलवायु …….… संसाधनों की आपूर्ति और ..………. ज़मीन आते है।

उत्तर: जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह घना बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत अनुकूल जलवायु प्राकृतिक संसाधनों की आपूर्ति और उर्वर जमीन आते हैं।

4. क्रियाकलाप-

जिस समाज में ’15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग’ हैं और ’15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग’ हैं उस समाज की विशेषताओं का वर्णन करो-

संकेतः विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।

उत्तर: 1. 15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग-

(i) विद्यालय की आवश्यकता अधिक हैं क्योंकि बच्चे अधिक हैं।

(ii) शिक्षक की अधिक आवश्यकता।

(iii) खिलौने की अधिक आवश्यकता।

(iv) अस्पताल की कम आवश्यकता।

(v) पहिएदार कुर्सी की कम आवश्यकता।

(vi) पेंशन स्कीम की कम आवश्यकता।

(vii) श्रम आपूर्ति कम।

2. 15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग-

(i) समाज में बुजुर्गों की संख्या अधिक होगी इसलिए विद्यालयों व शिक्षकों की कम आवश्यकता होगी।

(ii) पेंशन स्कीम की अधिक आवश्यकता।

(iii) खिलौनों की कम आवश्यकता।

(iv) पहिएदार कुर्सी की अधिक आवश्यकता।

(vi) श्रम पूर्ति अधिक।

(vii) अस्पताल की अधिक आवश्यकता।

Intex questions


1. जब कक्षा के पूरे 30 विद्यार्थी उपस्थित होते हैं तब हमारी कक्षा बहुत भरी हुई दिखती है, लेकिन जब यही विद्यार्थी स्कूल के सभा भवन में बैठते हैं तब वह कक्ष खुला और खाली दिखाई पड़ता है। क्यों?

उत्तर: जब कक्षा के सभी 30 विद्यार्थी कक्षा में उपस्थित होते हैं, तो कक्षा का क्षेत्रफल सीमित होने के कारण वह भरी हुई दिखाई देती है। लेकिन वही 30 विद्यार्थी जब स्कूल के बड़े सभा भवन में बैठते हैं, तो वहाँ अधिक स्थान उपलब्ध होने के कारण भवन खुला और खाली दिखाई देता है।

अर्थात, जनसंख्या घनत्व उपलब्ध स्थान पर निर्भर करता है। कम स्थान में अधिक लोग होने पर स्थान भीड़भाड़ वाला लगता है, जबकि अधिक स्थान में वही लोग कम घनत्व के कारण खुले और खाली दिखाई देते हैं।

NCERT Class 8 Social Science Geography Chapter 5 मानव संसाधन Solutions 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (i) लोगों को एक संसाधन क्यों स...

No comments: