/
0 Comments

NCERT Class 8 Social Science History Chapter 8 राष्ट्रीय आंदोलन का संघटन: 1870 के दशक से 1947 तक Solutions


हमारे अतीत – III

फिर से याद करें

1. 1870 और 1880 के दशकों में लोग ब्रिटिश शासन से क्यों असंतुष्ट थे?

उत्तर: 1870 और 1880 के दशकों में लोग ब्रिटिश शासन से इसलिए असंतुष्ट थे क्योंकि भारतीयों द्वारा अपने पास हथियार रखने का अधिकार छीन लिया गया। उसी साल वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट भी पारित किया गया जिससे सरकार की आलोचना करने वालों को चुप कराया जा सके। इस कानून में प्रावधान था कि अगर किसी अखबार में कोई ‘आपत्तिजनक’ चीज़ छपती है तो सरकार उसकी प्रिंटिंग प्रेस सहित सारी सम्पत्ति को ज़ब्त कर सकती है।

2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस किन लोगों के पक्ष मे बोल रही थी?

उत्तर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गरीबों, काश्तकारों, मजदूरों, सैनिकों, वनवासियों, पेशेवर समूहों जमींदारों तथा उद्योगपतियों सभी के पक्ष में बोल रही थी।

3. पहले विश्व युद्ध से भारत पर कौन-से आर्थिक असर पड़े?

उत्तर: पहले विश्व युद्ध ने भारत की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति बदल दी थी। इस युद्ध की वजह से ब्रिटिश भारत सरकार के रक्षा व्यय में भारी इज़ाफ़ा हुआ था। इस खर्चे को निकालने के लिए सरकार ने निजी आय और व्यावसायिक मुनाफे पर कर बढ़ा दिया था। सैनिक व्यय में इजाफे तथा युद्धक आपूर्ति की वजह से ज़रूरी कीमतों की चीज़ों में भारी उछाल आया और आम लोगों की जिंदगी मुश्किल होती गई।

4. 1940 के मुस्लिम लीग के प्रस्ताव में क्या माँग की गई थी?

उत्तर: 1940 के मुस्लिम लीग के प्रस्ताव में “स्वतंत्र राज्यों” की माँग की गई थी।

आइए विचार करें

5. मध्यमार्गी कौन थे? वे ब्रिटिश शासन के खिलाफ़ किस तरह का संघर्ष करना चाहते थे?

उत्तर: मध्यमार्गी नेता जनता को ब्रिटिश शासन के अन्यायपर्ण चरित्र से अवगत कराना चाहते थे। उन्होंने अख़बार निकाले, लेख लिखे और यह साबित करने का प्रयास किया कि ब्रिटिश शासन देश को आर्थिक तबाही की ओर ले जा रहा है। उन्होंने अपने भाषणों में ब्रिटिश शासन की निंदा की और जनमत निर्माण के देश के विभिन्न भागों में अपने प्रतिनिधि भेजे।

6. कांग्रेस में आमूल परिवर्तनवादी की राजनीति मध्यमार्गी की राजनीति से किस तरह भिन्न थी?

उत्तर: 1890 के दशक से भारत के कई लोगों ने कांग्रेस की शैली पर सवाल खड़े करने शुरु कर दिये। कई नये नेता आए जो अधिक क्रांतिकारी उद्देश्यों और तरीकों पर काम करना चाहते थे। वे मध्यमार्गी नेताओं की निवेदन की नीति की आलोचना करते थे। उनकी दलील थी कि लोगों को अंग्रेजों की अच्छी नीयत पर भरोसा न करके स्वराज के लिए लड़ना चाहिए। इन्हें गरम दल का नेता माना जाता था और ये आमूल परिवर्तनवादी राजनीति करते थे।

7. चर्चा करें कि भारत के विभिन्न भागों में असहयोग आंदोलन ने किस-किस तरह के रूप ग्रहण किए? लोग गांधीजी के बारे में क्या समझते थे?

उत्तर: असहयोग आंदोलन अधिकांश जगह पर अहिंसक रहा है। परंतु कुछ लोगों ने महात्मा गांधी के संदेश को अपने तरीके से व्याख्या की है। ज्यादातर अपनी स्थानीय शिकायतों के अनुरूप। खेड़ा गुजरात के पाटीदार किसानों ने उच्च भूमि राजस्व मांग के खिलाफ अहिंसक अभियान चलाया। तटीय आंध्र और आंतरिक तमिलनाडु में शराब की दुकानों पर धरना दिया गया।

8. गांधीजी ने नमक कानून तोड़ने का फ़ैसला क्यों लिया?

उत्तर: गांधीजी ने नमक कानून तोड़ने का फ़ैसला इसलिए लिया है क्योंकि महात्मा गांधी और अन्य नेता का कहना था कि नमक पर टैक्स लेना पाप है क्योंकि नमक हमारे भोजन का एक अभिन्न अंश है।

9. 1937-1947 की उन घटनाओं पर चर्चा करें जिनके फलस्वरूप पाकिस्तान का जन्म हुआ?

उत्तर: 1937 के प्रांतीय चुनावों ने लीग को यह विश्वास दिला दिया कि मुसलमान अल्पसंख्यक हैं और उन्हें हमेशा किसी भी लोकतांत्रिक ढांचे में दूसरे स्थान पर रहना होगा। उसे डर था कि मुसलमानों को प्रतिनिधित्व भी नहीं मिल पाएगा। 1937 में संयुक्त प्रांत में कांग्रेस-लीग की संयुक्त सरकार बनाने की लीग की इच्छा को कांग्रेस द्वारा अस्वीकार किए जाने से भी लीग नाराज़ हो गई। मार्च 1947 तक हिंसा उत्तर भारत के भिन्न – भिन्न हिस्सों में फैल गई। विभाजन के दौरान कई लाख लोग मारे गए और कई महिलाओं को अनगिनत क्रूरताओं का सामना करना पड़ा। विभाजन का मतलब यह भी था कि भारत बदल गया, इसके कई शहर बदल गए और एक नए देश पाकिस्तान का जन्म हुआ।

आइए करके देखें

10. पता लगाएँ कि आपके शहर, ज़िले, इलाके या राज्य में राष्ट्रीय आंदोलन किस तरह आयोजित किया गया। किन लोगों ने उसमें हिस्सा लिया और किन लोगों ने उसका नेतृत्व किया? आपके इलाके में आंदोलन को कौन-सी सफलताएँ मिलीं?

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

11. राष्ट्रीय आंदोलन के किन्हीं दो सहभागियों या नेताओं के जीवन और कृतित्व के बारे में और पता लगाएँ तथा उनके बारे में एक संक्षिप्त निबंध लिखें। आप किसी ऐसे व्यक्ति को भी चुन सकते हैं जिसका इस अध्याय में जिक्र नहीं आया है।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

NCERT Class 8 Social Science History Chapter 8 राष्ट्रीय आंदोलन का संघटन: 1870 के दशक से 1947 तक Solutions हमारे अतीत – III फिर से याद करें ...

No comments: