NCERT Class 9 Science Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं Solutions
NCERT Class 9 Science Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं Solutions
Page no – 16 Question
1. पदार्थ से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: पदार्थ वे होते हैं जो एक ही प्रकार के कणों से मिलकर बने होते हैं तथा उस पदार्थ में मौजूद सभी कण समान रासायनिक प्रकृति के होते हैं, जैसे-सोना, ताँबा आदि।
2. समांगी और विषमांगी मिश्रणों में अंतर बताएँ।
उत्तर: समांगी मिश्रण – जिस मिश्रण के किसी भी भाग का संघटन उसके किसी भी दूसरे भाग के संघटन के समान होता है उसे समांगी मिश्रण कहते हैं।
विषमांगी मिश्रण – जिस मिश्रण के विभिन्न-विभिन्न भागों का संघटन एक-दूसरे से भिन्न होता है। उसे विषमांगी मिश्रण कहते हैं।
Page no – 20 Question
1.उदाहरण के साथ समांगी एवं विषमांगी मिश्रणों में विभेद कीजिए।
उत्तर:
| समांगी मिश्रण | विषमांगी मिश्रण |
| इसका एक समान संघटन होता है। | इसका एक समान संघटन नहीं होता है। |
| इसमें विभिन्न अवयवों के बीच कोई स्पष्ट पृथक्करण सीमाएँ नहीं होती हैं। | इसमें विभिन्न अवयवों के बीच स्पष्ट पृथक्करण सीमाएँ होती हैं। |
| इसके अवयवों को आसानी से देखना संभव नहीं है। | इसके अवयवों को प्रायः देख सकते हैं। |
| उदाहरण के लिए जल में चीनी, जल में नमक, ऐल्कोहॉल में जल, कार्बन डाइसल्फाइड में सल्फर आदि। | उदाहरण के लिए तेल में जल, चीनी तथा नमक, बालू (रेत) तथा नमक आदि। |
2. विलयन, निलंबन और कोलाइड एक-दूसरे से किस प्रकार भिन्न हैं?
उत्तर:
| विलयन | निलंबन | कोलाइड |
| समांगी मिश्रण है। | विषमागी मिश्रण है। | विषमांगी है। |
| फिल्टर पेपर से निकाल जाता है। | फिल्टर पेपर से नहीं निकलता। | फिल्टर पेपर से निकाल जाता है। |
| कणों का आकार बहुत छोटा होता है। | कणों का आकार मध्यम होता है। | कणों का आकार विलयन से बड़ा होता है और निलंबन से छोटा होता है। |
| इसके विलेय को छनन विधि से पृथक नहीं किया जा सकता है। | समय जाने पर इसके कण नीचे जमा होती है। छानन विधि से अलग किया जा सकता है। | विलेय को छनन विधि से पृथक किया जा सकता है। |
| टिंडल प्रभाव उत्पन्न नहीं करता है। | टिंडल प्रभाव उत्पन्न नहीं करता है परतु प्रकाश का प्रकीर्णन होता है। | टिंडल प्रभाव उत्पन्न करता है साथ ही प्रकाश का प्रकीर्णन भी होता है। |
3. एक संतृप्त विलयन बनाने के लिए 36g सोडियम क्लोराइड को 100g जल में 293K पर घोला जाता है। इस तापमान पर इसकी सांद्रता प्राप्त करें।
उत्तर: विलयन की सांद्रता = (विलेय की मात्रा/विलयन को द्रव्यमान) × 100
36/(100 + 36 ) × 100
(36/136) × 100
26.4%
293K तापमान पर सतृप्त विलयन की साद्रता होगा 26.47%
Page no – 21 Question
1. निम्न को रासायनिक और भौतिक परिवर्तनों में वर्गीकृत करें:
(a) पेड़ों को काटना।
उत्तर: भौतिक परिवर्तन।
(b) मक्खन का एक बर्तन में पिघलना।
उत्तर: भौतिक परिवर्तन।
(c) अलमारी में जंग लगना।
उत्तर: रासायनिक परिवर्तन।
(d) जल का उबलकर वाष्प बनना।
उत्तर: भौतिक परिवर्तन।
(e) विद्युत तरंग का जल में प्रवाहित होना तथा उसका हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैसों में विघटित होना।
उत्तर: रासायनिक परिवर्तन।
(f) जल में साधारण नमक का घुलना।
उत्तर: भौतिक परिवर्तन।
(g) फलों से सलाद बनाना तथा।
उत्तर: भौतिक परिवर्तन।
(h) लकड़ी और कागज का जलना।
उत्तर: रासायनिक परिवर्तन।
2. अपने आस-पास की चीजों को शुद्ध पदार्थों या मिश्रण से अलग करने का प्रयत्न करें।
उत्तर: शुद्ध पदार्थ-ताँबा, सोना, नमक, चीनी, आसवित जल, चाँदी, लोहा, हीरा, ऐल्कोहॉल आदि।
मिश्रण – नल का जल, दूध, वायु, स्टील, नमक का घोल, मिट्टी का तेल, आइसक्रीम, सोने से बने आभूषण, पीतल, काँसा इत्यादि।
| अभ्यास |
1. निम्नलिखित को पृथक् करने के लिए आप किन विधियों को अपनाएँगे?
(a) सोडियम क्लोराइड को जल के विलयन से पृथक् करने में।
उत्तर: वाष्पन या वाष्पीकरण विधि।
(b) अमोनियम क्लोराइड को सोडियम क्लोराइड तथा अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण से पृथक् करने में।
उत्तर: ऊर्ध्वपातन।
(c) धातु के छोटे टुकड़े को कार के इंजन आयॅल से पृथक् करने में।
उत्तर: निस्पंदन या छानन विधि।
(d) दही से मक्खन निकालने के लिए।
उत्तर: अपकेंद्रण विधि।
(e) जल से तेल निकालने के लिए।
उत्तर: पृथक्करण कीप विधि।
(f) चाय से चाय की पत्तियों को पृथक् करने में।
उत्तर: छानन विधि।
(g) बालू से लोहे की पिनों को पृथक् करने में।
उत्तर: चुंबकीय पृथक्करण विधि।
(h) भूसे से गेहूँ के दानों को पृथक् करने में।
उत्तर: फटकर विधि।
(i) पानी में तैरते हुए महीन मिट्टी के कण को पानी से अलग करने के लिए।
उत्तर: भारण (फिटकरी का उपयोग करके)।
(j) पुष्प की पंखुड़ियों के निचोड़ से विभिन्न रंजकों को पृथक् करने में।
उत्तर: क्रोमैटोग्राफी विधि।
2. चाय तैयार करने के लिए आप किन-किन चरणों का प्रयोग करेंगे। विलयन, विलायक, विलेय, घुलना, घुलनशील, अघुलनशील, घुलेय (फ़िल्ट्रेट) तथा अवशेष शब्दों का प्रयोग करें।
उत्तर: चाय बनाने के लिए हम निम्न चरणों का प्रयोग करेंगे:
(क) पहले छोटे बर्तन में पानी (विलायक) लेंगे, फिर उसमें चाय की पत्ती (विलेय) और चीनी (विलेय) डालेंगे।
(ख) फिर बर्तन को गर्म करेंगे और कुछ देर बाद पानी उबलने लगेगा और पानी का रंग बदल जायेगा।
(ग) करीब 5-6 मिनट के बाद चाय को छान लेंगे और छानने से चाय की पत्ती (अवशेष ) बाहर निकल जायेगी।
3. प्रज्ञा ने तीन अलग-अलग पदार्थों की घुलनशीलताओं को विभिन्न तापमान पर जाँचा तथा नीचे दिए गए आँकड़ों को प्राप्त किया। प्राप्त हुए परिणामों को 100g जल में विलेय पदार्थ की मात्रा, जो संतृप्त विलयन बनाने हेतु पर्याप्त है, निम्नलिखित तालिका में दर्शाया गया है।
| विलेय पदार्थ | तापमान K में | ||||
| 283 | 293 | 313 | 333 | 353 | |
| पोटैशियम नाइट्रेट | 21 | 32 | 62 | 106 | 167 |
| सोडियम क्लोराइड | 36 | 36 | 36 | 37 | 37 |
| पोटैशियम क्लोराइड | 35 | 35 | 40 | 46 | 54 |
| अमोनियम क्लोराइड | 24 | 37 | 41 | 55 | 66 |
(a) 50g जल में 313K पर पोटैशियम नाइट्रेट के संतृप्त विलयन को प्राप्त करने हेतु कितने ग्राम पोटैशियम नाइट्रेट की आवश्यकता होगी?
उत्तर: 313K ताप पर 100g जल में पोटैशियाम नाइट्रेट का संतृप्त विलयन प्राप्त करने के लिए 62g पोटैशियाम नाइट्रेट की जरूरत होती है।
उसी ताप पर 50g जल में पोटैशियाम नाइट्रेट का संतृप्त विलयन प्राप्त करने के लिए आवश्यक पोटैशियाम नाइट्रेट की परिमाण होगा: (62 X 50)/100 g = 31g
(b) प्रज्ञा 353K पर पोटैशियम क्लोराइड का एक संतृप्त विलयन तैयार करती है और विलयन को कमरे के तापमान पर ठंडा होने के लिए छोड़ देती है। जब विलयन ठंडा होगा तो वह क्या अवलोकित करेगी? स्पष्ट करें।
उत्तर: ठंडा होने पर पोटैशियम क्लोराइड की घुलनशीलता कम हो जाने लगेगी जिससे पोटेशियम क्लोराइड ठोस कणों के रूप में हो जाएगा। अतः ठंडे विलयन में पोटैशियम क्लोराइड के शुद्ध क्रिस्टल दिखने लगेंगे।
(c) 293K पर प्रत्येक लवण की घुलनशीलता का परिकलन करें। इस तापमान पर कौन-सा लवण सबसे अधिक घुलनशील होगा?
उत्तर: पोटेशियम नाइट्रेट = 32 ग्राम
सोडियम क्लोराइड = 36 ग्राम
पोटैशियम क्लोराइड = 35 ग्राम
अमोनियम क्लोराइड = 37 ग्राम
293K पर अमोनियम क्लोराइड सबसे ज्यादा घुलनशील होगा।
(d) तापमान में परिवर्तन से लवण की घुलनशीलता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर: तापमान में वृद्धि होने के कारण लवण की अम्लता में भी वृद्धि होती है।
4. निम्न की उदाहरण सहित व्याख्या करें:
(a) संतृप्त विलयन।
उत्तर: किसी विशेष तापमान पर कोई विलयन जितना अधिक विलय को घोलने में समक्ष होगा, उसे संतृप्त विलयन कहते हैं।
(b) शुद्ध पदार्थ।
उत्तर: शुद्ध पदार्थः जो पदार्थ एक ही प्रकार के कणों से मिलकर बने होते हैं उसी पदार्थ को शुद्ध पदार्थ कहते हैं। उदाहरणः पानी।
(c) कोलाइड।
उत्तर: कोलाइड: कोलाइड विलयन वह होते हैं, जिसमें विलय के कणों का आकार एक नैनोमीटर से सौ नैनोमीटर के बीच होता है तथा इन्हें बिना सूक्ष्मदर्शी की सहायता से नहीं देखा जा सकता है। उदाहरणः मक्खन।
(d) निलंबन।
उत्तर: समूह’ स’ के द्वारा पाया गया विषमांगी घोल जो ठोस द्रव में परिवर्तित हो जाता है, निलंबन कहलाता है। निलंबन एक विषमांगी मिश्रण है जिसमें विलय पदार्थ कण घुलते नहीं हैं बल्कि माध्यम से समिष्ट में निलंबित रहते हैं। ये निलंबित कण आंखों से देखे जा सकते हैं।
5. निम्नलिखित में से प्रत्येक को समांगी और विषमांगी मिश्रणों में वर्गीकृत करें:
सोडा जल, लकड़ी, बर्फ़, वायु, मिट्टी, सिरका, छनी हुई चाय।
उत्तर: समांगी मिश्रण – सोडा जल, बर्फ़, वायु, सिरका, छनी हुई चाय।
विषमांगी मिश्रण – लकड़ी, मिट्टी।
6. आप किस प्रकार पुष्टि करेंगे कि दिया हुआ रंगहीन द्रव शुद्ध जल है?
उत्तर: दिया हुआ रंगहीन द्रव अगर 100°C और वायुमडलीय दबाव पर उबाल जाता है तो उस द्रव को शुद्ध जल कह सकते है, क्योंकि शुद्ध जल का क्वथनाक निश्चित है।
7. निम्नलिखित में से कौन-सी वस्तुएँ शुद्ध पदार्थ हैं?
(a) बर्फ़।
(b) दूध।
(c) लोहा।
(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल।
(e) कैल्सियम ऑक्साइड।
(f) पारा।
(g) ईंट।
(h) लकड़ी।
(i) वायु।
उत्तर: निम्नलिखित वस्तुएँ शुद्ध पदार्थ हैं:
बर्फ़, लोहा, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, कैल्सियम ऑक्साइड, पारा।
8. निम्नलिखित मिश्रणों में से विलयन की पहचान करें।
(a) मिट्टी।
(b) समुद्री जल।
(c) वायु।
(d) कोयला।
(e) सोडा जल।
उत्तर: दिए गए मिश्रणों में से विलयन हैं:
समुद्री जल, वायु, सोडा जल।
9. निम्नलिखित में से कौन टिनडल प्रभाव को प्रदर्शित करेगा?
(a) नमक का घोल।
(b) दूध।
(c) कॉपर सल्फ़ेट का विलयन।
(d) स्टार्च विलयन।
उत्तर: दूध और स्टार्च विलयन टिनडल प्रभाव को प्रदर्शित करेगा।
10. निम्नलिखित को तत्व, यौगिक तथा मिश्रण में वर्गीकृत करें:
(a) सोडियम।
(b) मिट्टी।
(c) चीनी का घोल।
(d) चाँदी।
(e) कैल्सियम कार्बोनेट।
(f) टिन।
(g) सिलिकन।
(h) कोयला।
(i) वायु।
(j) साबुन।
(k) मीथेन।
(l) कार्बन डाइऑक्साइड।
(m) रक्त।
उत्तर: तत्व – सोडियम, चांदी, टिन, सिलिकॉन।
यौगिक – कैलशियम कार्बोनेट, मिथेन, कार्बन डाइऑक्साइड।
मिश्रण – मिट्टी, चीनी का घोल, कोयला, वायु, साबुन, रक्त।
11. निम्नलिखित में से कौन-कौन से परिवर्तन रासायनिक हैं?
(a) पौधों की वृद्धि।
(b) लोहे में जंग लगना।
(c) लोहे के चूर्ण तथा बालू को मिलाना।
(d) खाना पकाना।
(e) भोजन का पाचन।
(f) जल से बर्फ बनना।
(g) मोमबत्ती का जलना।
उत्तर: रासायनिक परिवर्तन हैं-
पौधों में वृद्धि ,लोहे में जंग लगना, खाना पकाना, भोजन का पाचन, मोमबत्ती का जलना।