MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादप में परिवहन
Madhya Pradesh Board Class 7 Science Solutions Chapter 11 जंतुओं और पादप में परिवहन
By StudyEducation
MP Board Class 7th Science Chapter 11 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर
Jantu Aur Padap Mein Parivahan प्रश्न 1.
कॉलम A में दी गई संरचनाओं का कॉलम B में दिए गए प्रक्रमों से मिलान कीजिए –
उत्तर:
(क) → (ii)
(ख) → (iv)
(ग) → (i)
(घ) → (iii)
11 जंतुओं और पादप में परिवहन प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
- हृदय से रक्त का शरीर के सभी अंगों में परिवहन के …. द्वारा होता है।
- हीमोग्लोबिन …… कोशिकाओं में पाया जाता है।
- धमनियाँ और शिराएँ ………. के जाल द्वारा जुड़ी रहती हैं।
- हृदय का लयबद्ध विस्तार और संकुचन ……….. कहलाता है।
- मानव शरीर के प्रमुख उत्सर्जित उत्पाद ……………. है।
- पसीने में जल और ………. होता है।
- वृक्क अपशिष्ट पदार्थों को द्रव रूप में बाहर निकालते हैं, जिसे हम …………. कहते हैं।
- वृक्षों में बहुत अधिक ऊँचाइयों तक जल पहुँचाने के कार्य में द्वारा ……….. उत्पन्न चूषण अभिकर्षण बल सहायता करता है।
उत्तर:
- धमनियों।
- लाल रक्त।
- कोशिकाओं।
- हृदय स्पंदन।
- मूत्र।
- लवण।
- यूरिया।
- वाष्पोत्सर्जन।
कक्षा 7 विज्ञान पाठ 11 के प्रश्न उत्तर प्रश्न 3.
सही विकल्प का चयन करिए :
(क) पादपों में जल का परिवहन होता है –
- जाइलम के द्वारा।
- फ्लोएम के द्वारा
- रन्ध्रों के द्वारा।
- मूल रोमों के द्वारा।
(ख) मूलों द्वारा जल के अवशोषण की दर को बढ़ाया जा सकता है, उन्हें –
- छाया में रखकर।
- मंद प्रकाश में रखकर।
- पंखे के नीचे रखकर।
- पॉलीथीन की थैली में रखकर।
उत्तर:
(क) जाइलम के द्वारा।
(ख) मन्द प्रकाश में रखकर।
जंतुओं एवं पौधों में परिवहन Class 7 प्रश्न 4.
पादपों अथवा जन्तुओं में पदार्थों का परिवहन क्यों आवश्यक है? समझाइए।
उत्तर:
पादप तथा जन्तुओं में परिवहन द्वारा रक्त के माध्यम से भोजन, जल, ऑक्सीजन एवं अन्य महत्वपूर्ण उपयोगी पदार्थों को शरीर के विभिन्न भागों में पहुँचाया जाता है जिससे मनुष्य जैविक क्रियाएँ करता है। परिवहन द्वारा उन अंगों में उत्पन्न हानिकारक पदार्थों जैसे- कार्बन डाइऑक्साइड, पसीना, मूत्र आदि को शरीर से बाहर निकाला जाता है। अतः पादपों और जन्तुओं में पदार्थों का परिवहन आवश्यक है।
MP Board Class 7 Science Chapter 11 प्रश्न 5.
क्या होगा यदि रक्त में पट्टिकाणु नहीं होंगे?
उत्तर:
पट्टिकाणु चोट लगने पर थक्का जमाने में सहायक हैं। रक्त में यदि पट्टिकाणु नहीं होंगे तो चोट लगने पर थक्का नहीं जमेगा। थक्का न जमने से शरीर से अधिक रक्त बह जायेगा जिससे व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।
MP Board Class 7th Science Chapter 11 प्रश्न 6.
रन्ध्र क्या हैं? रन्धों के दो कार्य बताइए।
उत्तर:
पादप की पत्तियों में गैसों के विनिमय के लिए सूक्ष्म छिद्र होते हैं, जो रन्ध्र कहलाते हैं।
रन्ध्रों के कार्य:
पादपों में उपस्थित अतिरिक्त जल, वाष्प बनकर उड़ता रहता है।
रन्ध्रों से पत्तियों ऑक्सीजन एवं कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान करती हैं।
Jantuon Aur Padapon Mein Parivahan प्रश्न 7.
क्या वाष्पोत्सर्जन पादपों में कोई उपयोगी कार्य करता है?
उत्तर:
वाष्पोत्सर्जन से चूषण अभिकर्षण बल उत्पन्न होता है जिसके कारण मूलों द्वारा अवशोषित जल तने और पत्तियों तक पहुँचता है। यह पादपों का ठण्डा भी रखता है।
विज्ञान कक्षा 7 पाठ 11 प्रश्न 8.
रक्त के घटकों के नाम बताइए।
उत्तर:
रक्त के घटक: प्लाज्मा, लाल रक्त कोशिकाएँ (RBC), श्वेत रक्त कोशिकाएँ (WBC), तथा पट्टिकाणु (प्लैटलेट्स) हैं।
Class 7 Science Chapter 11 Question Answer In Hindi प्रश्न 9.
शरीर के सभी अंगों को रक्त की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर:
- रक्त ऑक्सीजन, भोजन, हार्मोन्स एवं अन्य:आवश्यक पदार्थों को शरीर के विभिन्न भागों में ले जाता है।
- कार्बन डाइऑक्साइड तथा अन्य उत्सर्जी पदार्थों को शरीर के विभिन्न भागों से लाकर फेफड़ों एवं अन्य उत्सर्जी अंगों की सहायता से निष्कासित करता है।
- उपापचय में बने विषैले एवं हानिकारक पदार्थों को हानिरहित बनाने के लिए यकृत में भेजता है।
इस प्रकार सभी अंगों को रक्त की आवश्यकता होती है।
Kaksha 7 Vigyan Paath 11 प्रश्न 10.
रक्त लाल रंग का क्यों दिखाई देता है?
उत्तर:
रक्त में लाल रंग का वर्णक होता है जिसे हीमोग्लोबिन कहते हैं। हीमोग्लोबिन की उपस्थिति के कारण ही रक्त का रंग लाल होता है।
Jantu Or Padap Me Parivahan प्रश्न 11.
हृदय के कार्य बताइए।
उत्तर:
हृदय के कार्य:
- हृदय शरीर के समस्त अंगों एवं कोशिकाओं में शुद्ध रक्त प्रवाहित करता है।
- अशुद्ध रक्त को अंगों से एकत्रित करके फेफड़ों, वृक्क एवं यकृत में शुद्ध होने के लिए प्रवाहित करता है।
- हृदय रक्त के माध्यम से सभी कोशिकाओं को जल एवं अन्य उपयोगी पदार्थों का संवहन करता है।
विज्ञान भारती कक्षा 7 पाठ 11 प्रश्न 12.
शरीर द्वारा अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
शरीर में जैविक क्रियाओं के अन्तर्गत कुछ हानिकारक पदार्थों का निर्माण होता है। इनका शरीर से बाहर निकलना अत्यन्त आवश्यक है अन्यथा शरीर में विष उत्पन्न हो जाएगा जिससे मृत्यु हो सकती है।
MP Board Class 7th Science प्रश्न 13.
मानव का उत्सर्जन तन्त्र का चित्र बनाइए और उसके विभिन्न भागों को नामांकित कीजिए।
उत्तर:
मानव का उत्सर्जन तन्त्र:
📚 All Chapters:
MP Board Class 7th Science Book Solutions in Hindi Medium
- Chapter 1 पादपों में पोषण
- Chapter 2 प्राणियों में पोषण
- Chapter 3 रेशों से वस्त्र तकग
- Chapter 4 ऊष्मा
- Chapter 5 अम्ल, क्षारक और लवण
- Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
- Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल
- Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात
- Chapter 9 मृदा
- Chapter 10 जीवों में श्वसन
- Chapter 11 जंतुओं और पादप में परिवहन
- Chapter 12 पादप में जनन
- Chapter 13 गति एवं समय
- Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव
- Chapter 15 प्रकाश
- Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन
- Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा
- Chapter 18 अपशिष्ट जल की कहानी