NCERT Class 6 Social Science Chapter 13 कार्य का महत्त्व Solutions
NCERT Class 6 Social Science Chapter 13 कार्य का महत्त्व Solutions
कार्य का महत्व
प्रश्न 1: आर्थिक गतिविधियाँ किस प्रकार गैर-आर्थिक गतिविधियों से भिन्न होती हैं?
उत्तर:
आर्थिक गतिविधियाँ वे होती हैं जिनमें पैसा या धन शामिल होता है और इन्हें कमाई करने के लिए किया जाता है। जैसे- दुकान चलाना, नौकरी करना या खेती करना। वहीं, गैर-आर्थिक गतिविधियाँ वे होती हैं जो पैसे के लिए नहीं, बल्कि प्यार, सेवा या खुशी के लिए की जाती हैं। जैसे- माँ का बच्चों के लिए खाना बनाना या दादाजी का बच्चों को मुफ्त पढ़ाना। इस तरह, आर्थिक गतिविधियों में पैसा कमाना मुख्य उद्देश्य होता है, जबकि गैर-आर्थिक गतिविधियों में भावनाएँ और सेवा मुख्य होती हैं।
2. लोग किस प्रकार की आर्थिक गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
लोग तीन प्रकार की आर्थिक गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं जैसे–
(i) प्रथम गतिविधियाँ: प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित होते है। जैसे कृषि और मछली पालन।
(ii) द्वितीय गतिविधियाँ: कच्चे माल से वस्तु निर्माण करना। जैसे उद्योग और फैक्ट्री।
(iii) तृतीय गतिविधियाँ: सेवाएँ प्रदान करना, जैसे परिवहन, बैंकिंग।
प्रश्न 3: सामुदायिक सेवा गतिविधियों में लगे लोग अत्यधिक सम्माननीय हैं। इस कथन पर टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:
यह कथन सही है। सामुदायिक सेवा गतिविधियाँ करने वाले लोग बिना पैसे की चाह के दूसरों की मदद करते हैं, इसलिए लोग उनकी बहुत इज्जत करते हैं। जैसे- कबीर के दादाजी बच्चों को मुफ्त पढ़ाते हैं, जिससे बच्चों का भविष्य बनता है। या स्वच्छ भारत अभियान में लोग मिलकर सफाई करते हैं, जिससे समाज साफ-सुथरा रहता है। ये लोग अपने समय और मेहनत से समाज को बेहतर बनाते हैं, इसलिए इन्हें सम्मान मिलता
प्रश्न 4: विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए लोगों को किस-किस प्रकार से पारिश्रमिक दिया जाता है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
आर्थिक गतिविधियों के लिए लोगों को अलग-अलग तरीकों से पारिश्रमिक (भुगतान) दिया जाता है। ये इस प्रकार हैं:
- वेतन: नौकरी करने वालों को हर महीने निश्चित पैसा मिलता है। जैसे- गीता आंटी को वायु सेना से वेतन मिलता है।
- मजदूरी: काम के हिसाब से रोजाना पैसा मिलता है। जैसे- साहिल को खेत में काम करने के लिए दैनिक मजदूरी मिलती है।
- शुल्क: कोई खास सेवा देने के लिए पैसा लिया जाता है। जैसे- काव्या की आंटी ऑनलाइन कक्षाओं के लिए साप्ताहिक शुल्क लेती हैं।
- वस्तु के रूप में भुगतान: कभी-कभी पैसे की जगह चीजें दी जाती हैं। जैसे- साहिल को मजदूरी के साथ आम भी मिलते हैं।
इस तरह, काम के आधार पर भुगतान अलग-अलग होता है।
महत्वपूर्ण प्रश्न (Page 183)
1. लोग विभिन्न प्रकार की किन-किन गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं?
उत्तर:
लोग विभिन्न प्रकार की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल, राजनीतिक, पर्यावरणीय, और वैज्ञानिक गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं। ये गतिविधियाँ उनके जीवन की आवश्यकताओं, रुचियों और लक्ष्यों से संबंधित होती हैं, और समाज के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करती हैं।
2. हमारे दैनिक जीवन में इनका क्या योगदान है?
उत्तर:
हमारे दैनिक जीवन में इनका यह योगदान है–
(i) आर्थिक गतिविधियाँ: आय संग्रह करना और जरूरतों की पूर्ति में मदद करती हैं।
(ii) सामाजिक गतिविधियाँ: समाज में मिलजुलकर संबंधों को मजबूत बनाती हैं।
(iii) शैक्षिक गतिविधियाँ: ज्ञान और कौशल का विकास करती हैं।
(iv) सांस्कृतिक गतिविधियाँ: मनोरंजन और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं।
(v) धार्मिक गतिविधियाँ: मानसिक शांति और नैतिक मूल्यों को बढ़ाती हैं।
📚 All Chapters:
विषय (क) भारत एवं विश्व : भूभाग एवं उनके निवासी
Class 6 SST Chapter 2 Question Answer in Hindi – महासागर एवं महाद्वीप
Class 6 SST Chapter 3 Question Answer in Hindi – स्थलरूप एवं जीवन
Class 6 SST Chapter 5 Question Answer in Hindi – इंडिया, अर्थात भारत
Class 6 SST Chapter 6 Question Answer in Hindi – भारतीय सभ्यता का प्रारंभ
विषय (ग) हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं ज्ञान परंपर
Class 6 SST Chapter 8 Question Answer in Hindi – विविधता में एकता या ‘एक में अनेक’
विषय (घ) शासन और लोकतंत्र
Class 6 SST Chapter 10 Question Answer in Hindi – आधारभूत लोकतंत्र भाग 1 शासन
Class 6 SST Chapter 11 Question Answer in Hindi – आधारभूत लोकतंत्र भाग 2 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय सरकार
Class 6 SST Chapter 12 Question Answer in Hindi – आधारभूत लोकतंत्र भाग 3 नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार
विषय (ङ) हमारे आस-पास का आर्थिक जीवन