भाषा भारती कक्षा 6 पाठ 1 विजयी विश्व तिरंगा प्यारा प्रश्न उत्तर हिंदी
Madhya Pradesh Board Class 6 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 1 विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
Bhasha Bharti Class 6 प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) सदा शक्ति …………… वाला।
(ख) प्रेम सुधा …………… वाला।
(ग) स्वतन्त्रता के …………..रण में।
(घ) मिट जाय भय …………… सारा।
(ङ) तब होवे प्रण …………… हमारा।
उत्तर
(क) बरसाने
(ख) सरसाने
(ग) भीषण
(घ) संकट
(ङ) पूर्ण।
Bhasha Bharti Class 6 Chapter 1 प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) कवि के अनुसार हमारा ध्येय क्या है?
उत्तर
कवि के अनुसार हमारा ध्येय पूर्ण स्वतन्त्रता प्राप्त करना है।
(ख) झंडे को ऊँचा रखने से क्या तात्पर्य है?
उत्तर
हमारा देश हमेशा ही शक्ति का प्रेरणा स्रोत, प्रेमरूपी अमृत से संचित करने वाला, मातृभूमि के लिए वीरों के तन-मन से प्यारा है। इन्हीं कारणों से भारतवर्ष की विश्व में गौरवपूर्ण प्रतिष्ठा है। कवि चाहता है कि ऐसे गौरवशाली देश का राष्ट्रीय झण्डा ‘तिरंगा’ सदैव ऊँचा ही रहे।
(ग) कवि ने झंडे को ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ क्यों कहा है?
उत्तर
कवि ने भारतीय झण्डे ‘तिरंगे’ को ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ इसलिए कहा है क्योंकि कवि का मानना है कि ‘तिरंगा’ हमारी राष्ट्रीय भावनाओं का प्रमुख प्रेरणा स्रोत है। इसको देखकर प्रत्येक भारतीय स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है।
(घ) कवि वीरों को क्यों बुला रहा है ?
उत्तर
कवि मातृभूमि को स्वतन्त्र कराने के उद्देश्य से स्वयं के प्राणों की आहुति के लिए वीरों का आह्वान कर रहा है।
(ङ) तिरंगे को देखकर वीरों के मन में कौन-से भाव जाग्रत होते हैं ? .
उत्तर
तिरंगा विश्व में हमारी शान एवं विजय का प्रतीक है। यह वीरों के मन में शक्ति, जोश, आनन्द एवं साहस के भावों का संचार करने वाला है। तिरंगा हमें अपने देश की रक्षार्थ अपनी जान तक बलिदान करने के लिए प्रतिपल प्रेरित करता रहता है।
(च) स्वतंत्रता संग्राम में शत्रु की दशा कैसी है ?
उत्तर
स्वतंत्रता संग्राम में माँ भारती के वीर सपूतों के साहस व पराक्रम को देखकर शत्रु काँपने लगते हैं।
Class 6 Hindi Bhasha Bharti प्रश्न 3.
निम्नलिखित पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए
(क) मातृभूमि का तन-मन सारा।
झंडा ऊँचा रहे हमारा॥
(ख) स्वतंत्रता के भीषण रण में।
लखकर जोश बढ़े क्षण-क्षण में।
(ग) इस झंडे के नीचे निर्भय,
रहे स्वतंत्र यह अविचल निश्चय,
(घ) इसकी शान न जाने पाए.
चाहे जान भले ही जाए।
उत्तर
खण्ड ‘क’ : सम्पूर्ण पद्यांशों की व्याख्या देखें।
भाषा की बात
Vijayi Vishwa Tiranga Pyara Class 6 प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों का शुद्ध उच्चारण कीजिए
स्वतन्त्रता, मातृभूमि, निर्भय, निश्चय, ध्येय, प्रण।
उत्तर
अपने अध्यापक महोदय की सहायता से अपनी कक्षा में शुद्ध उच्चारण कीजिए और अभ्यास कीजिए।
Class 6th Hindi Bhasha Bharti प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए
पूरण, सान, विरो, ऊंचा।
उत्तर
पूर्ण, शान, वीरो, ऊँचा।
Class 6 Hindi Chapter 1 Vijayi Vishwa Tiranga प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए
सुधा, विश्व, झंडा, माता, शत्रु, तन।
उत्तर
सुधा – अमृत, अमिय
विश्व. – जगत, संसार
झंडा- ध्वज, पताका
माता – जननी, माँ
शत्रु – बैरी, अरि
तन – देह, शरीर।
MP Board Class 6 Hindi Bhasha Bharti Solution प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिएस्वतंत्र, शत्रु, नीचे, विजय।
उत्तर
शब्द – विलोम
स्वतंत्र – परतंत्र
शत्रु – मित्र
📚 All Chapters:
- Chapter 1 विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
- Chapter 2 कटुक वचन मत बोल
- Chapter 3 हार की जीत
- Chapter 4 अपना हिन्दुस्तान कहाँ है?
- Chapter 5 व्याकरण परिवार
- Chapter 6 विजय गान
- Chapter 7 हम बीमार ही क्यों हों?
- Chapter 8 संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास
- Chapter 9 पद और दोहे
- Chapter 10 क्या ऐसा नहीं हो सकता?
- Chapter 11 झाँसी की रानी
- Chapter 12 डॉ. होमी जहाँगीर भाभा
- Chapter 13 बसन्त
- Chapter 14 नारियल का बगीचा-केरल
- Chapter 15 दस्तक
- Chapter 16 श्रम की महिमा
- Chapter 17 संकल्प
- Chapter 18 परमानन्द माधवम्
- Chapter 19 खूनी हस्ताक्षर
- Chapter 20 रुपये की आत्मकथा
- Chapter 21 मेरी माँ
- Chapter 22 मैं श्रीमद्भगवद्गीता हूँ