भाषा भारती कक्षा 6 पाठ 4 अपना हिन्दुस्तान कहाँ है? प्रश्न उत्तर हिंदी
Madhya Pradesh Board Class 6 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 4 अपना हिन्दुस्तान कहाँ है?
Bhasha Bharti Class 6 Chapter 4 प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए
(क) हम सब मद में झूम रहे हैं
(i) सत्याग्रह के
(ii) आन्दोलन के
(iii) भूमण्डलीकरण के
(iv) व्यवसायीकरण के।
उत्तर
(iii) भूमण्डलीकरण के
(ख) धन के कोष भरे होने पर भी नहीं है
(i) लालच
(ii) सन्तोष
(iii) दया,
(iv) श्रृंगार।
उत्तर
(ii) सन्तोष।
MP Board Class 6 Hindi Chapter 4 प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए(क) जनसेवा का ……. कहाँ है ?
(ख) साक्षरता का ………..” है, चिन्तन का विस्तार नहीं है।
(ग) टी. वी. टेलीफोन बज रहे पर आपस में ……….. बन्द है।
(घ) आओ, खोजें सकल विश्व में अपना ….. कहाँ है ?
उत्तर
(क) भाव
(ख) आन्दोलन
(ग) बात
(घ) हिन्दुस्तान।
Class 6 Hindi Chapter 4 Mp Board प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) हम सारी दुनिया किन साधनों से घूम रहे हैं?
उत्तर
हम सारी दुनिया टी. वी. और टेलीफोन से ही घूम
(ख) साक्षरता से आशय क्या है ?
उत्तर
साक्षरता से यह आशय है कि सभी जन सामान्य स्तर तक पढ़ना-लिखना सीख जाएँ।
(ग) भूमण्डलीकरण का परिवारों पर क्या प्रभाव पड़ा है ?
उत्तर
भूमण्डलीकरण का परिवारों पर यह प्रभाव पड़ा है कि वे बिखर गये हैं। पारिवारिक समरसता समाप्त हो गई है। आपसी सम्बन्ध टूट चुके हैं। परिवार के सदस्य एक-दूसरे से बातचीत तक नहीं करते। उनमें आपसी सम्बन्ध समाप्त हो चुके हैं।
(घ) ‘मन को जो आन्दोलित कर दे’ कवि ने ऐसा क्यों कहा है ?
उत्तर
मन के भावों को बदल देने वाली काव्य धारा मिट चुकी है। मन में देश प्रेम, समता, एकता, मर्यादा पालन, अन्याय की समाप्ति, न्याय की प्राप्ति के लिए जन-जन में हलचल पैदा करने के लिए काव्य रचना करना क्यों रुक गया है।
(ङ) “धन से कोष भरे हैं लेकिन फिर भी संतोष कहाँ हैं?” का भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
लोगों में धन एकत्र करने की प्रवृत्ति बढ़ गई है। उनके खजाने में धन भरा पड़ा है फिर भी वे उचित-अनुचित साधनों से धन एकत्र करने में जुटे हैं। देश, समाज एवं जन की उन्हें चिन्ता नहीं है। वे धन लोलुप बन चुके हैं।
(च) अपना हिन्दुस्तान कहाँ है ?’ कवि का संकेत किस ओर है ?
उत्तर
हिन्दुस्तानी धन कमाने की चेष्टा से देश छोड़कर विदेशों में बस गये हैं। वे अपनी ऊर्जा और ज्ञान का उपयोग विदेशों में कर रहे हैं जिससे वे देश सम्पन्न हो रहे हैं। उन देशों की संस्कृति और सभ्यता उन लोगों पर प्रभाव डाल रही है। वे अपने देश, अपने समाज, अपनी संस्कृति सभ्यता को भूल चुके हैं। यही इस पंक्ति का आशय है।
(छ) कविता में उन्लेखित कवियों के नाम लिखिए।
उत्तर
कविकुल गुरु कालिदास, राजा भोज, सूरदास, तुलसीदास, सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’, रामधारी सिंह ‘दिनकर’, रहीम और रसखान आदि कवियों के नाम का उल्लेख किया है।
Apna Hindustan Kahan Hai प्रश्न 4.
निम्नलिखित पद्यांशों का भाव स्पष्ट कीजिए।
(क) टी. वी. टेलीफोन बज रहे, पर आपस में बात
अब की कविता लगती जैसे परिवारों का भंग छंद है।
(ख) राजनीति की कूटचाल में, जनसेवा का भाव कहाँ
रामराज में जरा बताओ केवट की वह नाव कहाँ है?
उत्तर
खण्ड ‘क’ : सम्पूर्ण पद्यांशों की व्याख्या के अन्तर्गत पद्यांश संख्या 02 व 03 की व्याख्या देखिए।
भाषा की बात
Class 6 Hindi Chapter 4 Apna Hindustan Kaha Hai प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों का उच्चारण कीजिए तथा लिखिए. भूमण्डलीकरण, साक्षरता, यंत्र, अपहरण, प्रतिभा, आन्दोलित, श्रृंगार।
उत्तर
अपनी कक्षा में अपने अध्यापक महोदय की सहायता से उच्चारण करें और लगातार अभ्यास कीजिए तथा सावधानी से लिखिए।
MP Board Class 6th Hindi Chapter 4 प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों की सही वर्तनी लिखिए
हीन्दूस्तान, दुनियाँ, परीवार, मृदु, सन्तोश ।।
उत्तर
हिन्दुस्तान, दुनिया, परिवार, मृदु, सन्तोष।
Class 6 Hindi Bhasha Bharti Chapter 4 प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए
संस्कार, आन्दोलन, वैभव, राजनीति, शिक्षा।
उत्तर
- संस्कार- भारतीय संस्कृति में सोलह संस्कार बताए गए हैं।
- आन्दोलन-सामाजिक परिवर्तन के लिए जनआन्दोलन अनिवार्य है।
- वैभव-भारतीय लोग भौतिक वैभव प्राप्त करने के उद्देश्य से विदेशों को पलायन करते जा रहे हैं।
- राजनीति-आज देश की राजनीति सही दिशा से भटक गई है।
- शिक्षा-शिक्षा का उद्देश्य विस्तृत होना चाहिए।
Class 6 Bhasha Bharti Chapter 4 प्रश्न 4.
इस कविता से योजक चिह्न वाले शब्द छाँटकर लिखिए।
उत्तर
ऊँचे-ऊँचे, जन-जन, बड़ी-बड़ी, बड़े-बड़े, जन्म-जन्म, दैव-विधान, जन-सेवा, राम-राज।
Class 6th Hindi Chapter 4 Mp Board प्रश्न 5.
‘खोज’ विदेशी शब्द है जो दूसरी भाषा से लिया गया है। ऐसे शब्द आगत शब्द कहलाते हैं। निम्नलिखित शब्दों में से आगत शब्द छाँटकर लिखिए
विश्व, ताकत, जरा, सकल, फूहड़, वैभव, टी.वी., टेलीफोन।
उत्तर
निम्नलिखित ‘आगत’ शब्द हैंताकत, जरा, फूहड़, टी.वी., टेलीफोन।
📚 All Chapters:
- Chapter 1 विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
- Chapter 2 कटुक वचन मत बोल
- Chapter 3 हार की जीत
- Chapter 4 अपना हिन्दुस्तान कहाँ है?
- Chapter 5 व्याकरण परिवार
- Chapter 6 विजय गान
- Chapter 7 हम बीमार ही क्यों हों?
- Chapter 8 संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास
- Chapter 9 पद और दोहे
- Chapter 10 क्या ऐसा नहीं हो सकता?
- Chapter 11 झाँसी की रानी
- Chapter 12 डॉ. होमी जहाँगीर भाभा
- Chapter 13 बसन्त
- Chapter 14 नारियल का बगीचा-केरल
- Chapter 15 दस्तक
- Chapter 16 श्रम की महिमा
- Chapter 17 संकल्प
- Chapter 18 परमानन्द माधवम्
- Chapter 19 खूनी हस्ताक्षर
- Chapter 20 रुपये की आत्मकथा
- Chapter 21 मेरी माँ
- Chapter 22 मैं श्रीमद्भगवद्गीता हूँ