MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 6 पूर्णांक Ex 6.2
Madhya Pradesh Board Class 6 Math Solutions Chapter 6 पूर्णांक Ex 6.2 By StudyEducation पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 140-141 प्रश्न 1. संख्या रेखा का प्रयोग करते हुए, वह पूर्णांक ज्ञात कीजिए जो : (a) 5 से 3 अधिक है (b) – 5 से 5 अधिक है (c) 2 से 6 कम है (d) – 2 से 3 कम है। हल : (a) 5 से 3 अधिक है हम 5 से प्रारम्भ करते हुए दाईं ओर 3 कदम चलते हैं तथा .8 प्राप्त करते हैं। अत: 5 से 3 अधिक 8 है। (b)-5 से 5 अधिक है हम – 5 से प्रारम्भ करते हुए दाईं ओर 5 कदम चलते हुए 0 प्राप्त करते हैं। अतः-5 से 5 अधिक 0 है। (c) 2 से 6 कम है हम 2 से प्रारम्भ करते हुए बाईं ओर 6 कदम चलते हैं तथा – 4 प्राप्त करते हैं। अतः 2 से 6 कम – 4 है। (d) -2 से 3 कम है । हम – 2 से प्रारम्भ करते हुए बाईं ओर 3 कदम चलते हैं तथा – 5 प्राप्त करते हैं। अत: – 2 से 3 कम – 5 है। प्रश्न 2. संख्या रेखा का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित योग ज्ञात कीजिए : (a) 9 + (-6) (b) 5 + (-11) (c) (-1) + (-7) (d) (-5) + 10 (e) (-1) + (-2) + (-3) (f) (-2) + 8 + (-4) हल : (a) 9 + (-6) सर्वप्रथम हम संख्या रेखा पर 0 के दाईं ओर 9 कदम चलकर 9 पर पहुँचते ह...