MP Board Class 8 हिंदी भाषा भारती Solutions Chapter 14 नव संवत्सर प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 8 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 14 नव संवत्सर By StudyEducation भाषा भारती कक्षा 8 पाठ 14 नव संवत्सर प्रश्न उत्तर हिंदी बोध प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ शब्दकोश से खोजकर लिखिए| उत्तर नव संवत्सर = एक वर्ष की अवधि का समय; मत्स्य = मछली; उत्सव = पर्व, त्यौहार; कार्तिकादि = कार्तिक माह से प्रारम्भ होने वाला; अमान्त = अमावस्या को समाप्त होने वाला पक्ष; शृंगार = सजावट, सजना, सजाना; जयन्ती = जन्मदिन पीर=संत, महात्मा; सृष्टि रचना, जन्म देना, बनाना; वध = मार देना, नष्ट कर देना; चैत्रादि चैत्र माह से शुरू होने वाला; पूर्णिमान्त = पूर्णमासी को समाप्त होने वाला पक्ष; ऋतु = मौसम; सम्वर्द्धन = विकास, वृद्धि, बढ़ोतरी; आततायी = कष्ट पहुँचाने वाला, अत्याचारी। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए (क) नव संवत्सर से क्या तात्पर्य है ? उत्तर नव संवत्सर से तात्पर्य है-नये वर्ष का प्रारम्भ। यह नव संवत्सर चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है। (ख) गुड़ी पड़वा नाम का क्या अर्थ है ? उत्तर गुड़ी’ का अर्थ है ध्वज या झण्ड...