MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 16 दक्षिण अमेरिका का आर्थिक स्वरूप
Madhya Pradesh Board Class 8 Social Science Solutions Chapter 16 दक्षिण अमेरिका का आर्थिक स्वरूप By StudyEducation MP Board Class 8th Social Science Chapter 16 अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए – (1) कुनैन नामक दवा बनाई जाती है – (क) चिकिल वृक्ष से (ख) सिनकोना वृक्ष से (ग) नीम वृक्ष से (घ) ताड़ वृक्ष से। उत्तर: (ख) सिनकोना वृक्ष से (2) वाल पेराइजो बन्दरगाह है – (क) चिली में (ख) ब्राजील में (ग) सुरीनाम में (घ) पेरू में। उत्तर: (क) चिली में। प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1) दक्षिण अमेरिका में ………….. देश ताँबे का सबसे बड़ा उत्पादक है। (2) दक्षिण अमेरिका में ………. देश सबसे अधिक केला उत्पादक देश है। (3) संसार में सर्वाधिक गन्ना …….. देश में होता है। (4) ………….. और ……….. दक्षिण अमेरिका के प्रमुख खाद्यान्न हैं। (5) दक्षिण अमेरिका में ………….. देश में हिन्दी बोली जाती है। उत्तर: चिली इक्वेडोर ब्राजील गेहूँ, मक्का सुरीनाम। MP Board Class 8th Social Science Chapter 16 अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 3. (1) नकदी फसलें किसे कहते हैं ? उ...