Posts

Showing posts with the label NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 6 चंपा काले-काले अच्छर नहीं चीन्हती

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 6 चंपा काले-काले अच्छर नहीं चीन्हती

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh Chapter 6 चंपा काले-काले अच्छर नहीं चीन्हती पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास कविता के साथ प्रश्न. 1. चंपा ने ऐसा क्यों कहा कि कलकत्ता पर बजर गिरे? उत्तर: चंपा नहीं चाहती थी कि उसका पति उसे छोड़कर कमाने के लिए कलकत्ता जाए। कलकत्ता शहर परिवारों को तोड़ने वाला है। यह प्रतीक है-शोषण का। इस शोषण से आम व्यक्ति का जीवन नष्ट हो जाता है। चंपा अपने पति से अलग नहीं होना चाहती। अत: वह कलकत्ता का विनाश चाहती है ताकि उसका परिवार नहीं टूटे। प्रश्न. 2. चंपा को इस पर क्यों विश्वास नहीं होता कि गांधी बाबा ने पढ़ने-लिखने की बात कही होगी? उत्तर: चंपा को पहले कवि द्वारा ही यह ज्ञान दिया गया था कि गांधी बाबा बहुत अच्छे हैं। दूसरी तरफ कवि का दिन-भर लिखते-पढ़ते रहना चंपा को अजीब-सा काम लगता है या यह भी कहा जा सकता है कि उसे बुरा लगता है, बेकार काम लगता है। इसीलिए उसे विश्वास नहीं होता कि गांधी बाबा जैसे अच्छे इंसान पढ़ने-लिखने की बात कह सकते हैं। प्रश्न. 3. कवि ने चंपा की किन विशेषताओं का उल्लेख किया है? उत्तर: कवि ने चंपा की निम्नलिखित विशेषताओं का उल्लेख किया है- वह निरक्...