MP Board Class 9th Hindi Vasanti Solutions Chapter 7 मातृभाषा
Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Vasanti Solutions Chapter 7 मातृभाषा By StudyEducation वासंती कक्षा 9 पाठ 7 मातृभाषा प्रश्न उत्तर हिंदी मातृभाषा अभ्यास-प्रश्न मातृभाषा लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. उन्नति का आधार कवि ने मातृभाषा को क्यों बताया है? उत्तर उन्नति का आधार कवि ने मातृभाषा को बताया है। यह इसलिए कि इससे ही जीवन में सभी प्रकार की उन्नति हो सकती है। प्रश्न 2. कवि ने किस भाषा में बातचीत करने की सलाह दी है और क्यों? उत्तर कवि ने हिन्दी भाषा में बातचीत करने की सलाह दी है। यह इसलिए कि यह गुण और किसी भाषा में नहीं है। प्रश्न 3. भाषा में क्या-क्या समाया हुआ है? उत्तरभाषा में धर्म, युद्ध, विद्या, कला, गीत-संगीत, काव्य आदि से संबंधित ज्ञान की बातें समाई हुई हैं। मातृभाषा दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. भारतेन्दु जी ने मातृभाषा को सर्वोपरि क्यों कहा है? उत्तर भारतेन्दु जी ने मातृभाषा हिन्दी का महत्त्वांकन किया है। उन्होंने हिन्दी का महत्त्वांकन करते हुए उसे सर्वोपरि कहा है। यह इसलिए कि यही सभी प्रकार की उन्नति का मूल है। इसमें ही सभी प्रकार का ज्ञान समाया...