MP Board Class 12th Biology Solutions Chapter 3 मानव जनन
Class 12 Biology Solutions Important Questions Chapter 3 मानव जनन By StudyEducation मानव जनन NCERT प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए 1. मानव …………… उत्पत्ति वाला है। (अलैंगिक/लैंगिक) 2. मानव ……………. हैं। (अंडप्रजक/सजीव प्रजक/अंडजरायुज) 3. मानव में ……………. निषेचन होता है। (बाह्य/आंतरिक) 4. नर एवं मादा युग्मक …………… होते हैं। (अगुणित/द्विगुणित) 5. युग्मनज ……………. होता है। (अगुणित/द्विगुणित) 6. एक परिपक्व पुटक से अंडाणु (ओवम) के मोचित होने की प्रक्रिया को ……………. कहते हैं। 7. अंडोत्सर्ग (ओव्यूलेशन) ……………. नामक हॉर्मोन द्वारा प्रेरित (इन्ड्यू स्ड) होता है। 8. नर एवं स्त्री के युग्मक के संलयन (फ्यूजन) को …………… कहते हैं। 9. निषेचन ……………. में संपन्न होता है। 10. युग्मनज विभक्त होकर ……………. की रचना करता है जो गर्भाशय में अंतर्रोपित (इंप्लांटेड) होता है। 11.भ्रूण और गर्भाशय के बीच संवहनीय सम्पर्क बनाने वाली संरचना को ……………. कहते हैं। उत्तर लैंगिक सजीव प्रजक आंतरिक अगुणित द्विगुणित अंडोत्सर्ग LH एवं FSH निषेचन फैलोपियन नलिका भ्रूण अपरा (प्लेसैन्टा)। प्रश्न 2. पुरुष जनन तंत...