MP Board Class 7 हिंदी भाषा भारती Solutions Chapter 15 छोटा जादूगर प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 7 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 15 छोटा जादूगर By StudyEducation भाषा भारती कक्षा 7 पाठ 15 छोटा जादूगर प्रश्न उत्तर हिंदी बोध प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए (क) छोटे जादूगर से लेखक की पहली मुलाकात कहाँ हुई। उत्तर छोटे जादूगर से लेखक की पहली मुलाकात कार्निवाल के मैदान में हुई। (ख) लेखक ने छोटे जादूगर से पहली बार मिलने पर क्या पूछा? उत्तर लेखक ने छोटे जादूगर से पहली बार मिलने पर पूछा कि “क्यों जी, तुमने इसमें क्या देखा? और उस परदे में क्या है? ” (ग) छोटे जादूगर का खेल उस दिन क्यों नहीं जमा ? उत्तर छोटे जादूगर का खेल उस दिन इसलिए नहीं जमा क्योंकि उसे अपनी बीमार माँ की बीमारी की दशा सताये जा रही थी। साथ ही उसे माँ के कहे शब्द बार-बार उसके मस्तिष्क में काँध रहे थे कि वह उस दिन जल्दी लौटकर आ जाए, क्योंकि उनकी घड़ी समीप ही थी। (घ) बालक का नाम छोटा जादूगर क्यों पड़ा? उत्तर बालक की उम्र तेरह-चौदह वर्ष की रही होगी। वह अपनी जीविका के लिए ताश, गुड़िया, बन्दर आदि के खेल दिखाता था। इन खेलों से लोगों का मनोरंजन करता था। इसलिए उसका नाम...