NCERT MP Board Class 9 Social Science Geography Chapter 1 भारत का आकार और स्थिति Solutions
NCERT MP Board Class 9 Social Science Geography Chapter 1 भारत का आकार और स्थिति Solutions समकालीन भारत-१ अभ्यास 1. निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिएः (i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है? (क) राजस्थान। (ख) उड़ीसा। (ग) छत्तीसगढ़। (घ) त्रिपुरा। उत्तर: (ख) उड़ीसा। (ii) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन-सा है? (क) 97° 25′ पू० (ख) 77° 6′ पू० (ग) 68° 7′ पू० (घ) 82° 32′ पू० उत्तर: (क) 97° 25′ पू० (iii) उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती हैं? (क) चीन। (ख) भूटान। (ग) नेपाल। (घ) म्यांमार। उत्तर: (ग) नेपाल। (iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएँगे? (क) पुडुचेरी। (ख) लक्षद्वीप। (ग) अंडमान एवं निकोबार। (घ) दीव और दमन। उत्तर: (ख) लक्षद्वीप। (v) मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए, वह कौन-सा देश है? (क) भूटान। (ग) बांग्लादेश। (ख) ताज़िकिस्तान। (ग) बांग्लादेश। (घ) नेपाल। उत्तर: (ख) ताज़िकिस्तान। 2. निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में द...