Posts

Showing posts with the label संसाधन एवं विकास

NCERT Class 8 Social Science Geography Chapter 1 संसाधन Solutions

NCERT Class 8 Social Science Geography Chapter 1 संसाधन Solutions 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (i) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं? उत्तर: पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भूभाग, जलवायु, ऊँचाई जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता है। पृथ्वी पर इन कारकों में विभिन्नता होने के कारण संसाधनों का वितरण असमान है। (ii) संसाधन संरक्षण क्या है? उत्तर: संसाधन संरक्षण का मतलब है प्राकृतिक संसाधनों जैसे जल, ऊर्जा, जंगल, खनिज आदि का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करना ताकि इनका अत्यधिक दोहन न हो और भविष्य में भी ये संसाधन उपलब्ध रहें। संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना, संसाधन सरक्षण कहलाता है। (iii)  मानव संसाधन महत्त्वपूर्ण क्यों हैं? उत्तर: मानव संसाधन अत्यन्त महत्वपूर्ण संसाधन हैं क्योंकि मानव ही प्रकृति के अन्य संसाधनों का उपयोग करता है। लोग मानव संसाधन हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य, लोगों को बहुमूल्य संसाधन बनाने में मदद करते हैं। अधिक संसाधनों के निर्माण में समर्थ होने के लिए लोगों के कौशल में सुधार करना मानव सं...