MP Board Class 8 हिंदी भाषा भारती Solutions Chapter 13 न यह समझो कि हिन्दुस्तान की तलवार सोई है प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 8 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 13 न यह समझो कि हिन्दुस्तान की तलवार सोई है By StudyEducation भाषा भारती कक्षा 8 पाठ 13 न यह समझो कि हिन्दुस्तान की तलवार सोई है प्रश्न उत्तर हिंदी बोध प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ शब्दकोश से खोजकर लिखिए उत्तर दहलती = थरांती, डर के मारी काँपती; विसर्जन = त्याग करके, छोड़ करके; संवत्सर = वर्ष, सम्वतः कर हाथ; लहू = खून; नारीत्व – स्त्री की शक्ति, नारीपन; लोलुप = लालची, तेग = बड़ी तलवार, सिहरती = रोमांचित; रण= युद्ध; मुक्ति = आजादी; हुंकार = गर्जना; पुरुषत्व = पुरुष की शक्ति; चरणाघात = पैरों की चोट; क्षार = राख; रण बाँकुरी = युद्ध करने में बहुत ही तेज। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए (क) किस भारतीय की वीरता को सुनकर सिकन्दर की छाती दहलती थी? उत्तर राजा पुरु की वीरता को सुनकर सिकन्दर की छाती दहलती थी। (ख) नव संवत्सर किस राजा ने प्रारम्भ किया था ? उत्तर महाराज विक्रमादित्य ने नव संवत्सर प्रारम्भ किया था। (ग) शिवाजी ने किसके विरुद्ध तलवार उठाई थी? उत्तर शिवाजी ने मुगल शासक औरं...