MP Board Class 12th Business Studies Important Questions Chapter 4 नियोजन
Class 12 Business Studies Solutions Important Questions Chapter 4 नियोजन By StudyEducation नियोजन वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए – प्रश्न 1. योजना के निम्न में से कौन-से उद्देश्य हैं – (a) पूर्वानुमान (b) मितव्ययता (c) निश्चित लक्ष्यों को स्थापित करना (d) उपर्युक्त सभी। उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी। प्रश्न 2. “नियोजन भविष्य को पकड़ने के लिये बनाया गया पिंजड़ा है।” यह कथन किसने कहा है- (a) हार्ट (b) हेनरी फेयोल (c) उर्विक (d) ऐलन। उत्तर: (d) ऐलन। प्रश्न 3. नियोजन प्रक्रिया का अंतिम चरण है – (a) लक्ष्य निर्धारण (b) पूर्वानुमान (c) सर्वोत्तम विकल्प का चयन (d) अनुसरण करना। उत्तर: (d) अनुसरण करना। प्रश्न 4. भावी क्रियाओं का पूर्व निर्धारण, प्रबंध के किस कार्य के अंतर्गत किया जाता है – (a) नियोजन (b) संगठन (c) नियंत्रण (d) निर्देशन उत्तर: (a) नियोजन प्रश्न 5. उद्देश्य होने चाहिए – (a) आदर्श (b) जटिल (c) व्यावहारिक (d) एकपक्षीय। उत्तर: (c) व्यावहारिक प्रश्न 6. निम्न का योजना से संबंध नहीं है – (a) बजट (b) अभिप्रेरणा (c) कार्यक्रम (d) कार्यविधि। उत्तर: (b) अभिप्रेरणा प्रश...