NCERT Class 8 Social Science Geography Chapter 4 उद्योग Solutions
NCERT Class 8 Social Science Geography Chapter 4 उद्योग Solutions 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (i) ‘उद्योग’ शब्द का क्या तात्पर्य है? उत्तर: ‘उद्योग’ शब्द का तात्पर्य यह है कि उद्योग का संबंध आर्थिक गतिविधि से है जो कि वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण अथवा सेवाओं की व्यवस्था से संबंधित है। इस प्रकार लोहा और इस्पात उद्योग वस्तुओं के उत्पादन से संबंधित है, कोयला खनन उद्योग कोयले को धरती से निकालने से संबंधित है तथा पर्यटन सेवा देने से संबंधित उद्योग है। (ii) वे कौन-से मुख्य तथ्य हैं जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करते हैं? उत्तर: उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले मुख्य तथ्य हैं कच्चे माल की उपलब्धता, संपर्क और बुनियादी ढाँचा, जलवायु, भूमि, जल, श्रम, शक्ति, पूँजी, परिवहन और बाजार। (iii) कौन-सा उद्योग प्रायः आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है और क्यों? उत्तर: इस्पात प्रायः आधुनिक उद्योगों का मेरुदंड कहलाता है। लगभग सारी वस्तुएँ जिनका हम लोग उपभोग करते हैं वे या तो लोहा या इस्पात से बने हैं अथवा इन धातुओं से निर्मित औज़ारों और मशीनों से बने हैं। पोत, रेलगाड़ी, ट...