MP Board Class 6 हिंदी सुगम भारती Solutions Chapter 19 मीरा पदावली प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 19 मीरा पदावली By StudyEducation सुगम भारती कक्षा 6 पाठ 19 मीरा पदावली प्रश्न उत्तर हिंदी वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रश्न 1. (क) सही जोड़ी बनाइए. 1. सांवरी – (क) मूरत 2. कंगना के – (ख) कंवल। 3. मोहनी – (ग) सूरत 4. चरण – (घ) झनकारे उत्तर- 1. (ग), 2. (घ), 3. (क), 4. (ख) प्रश्न (ख) दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- 1. बसो मोरे नैनन में …………………………..। (गोपाल/नंदलाल) 2. उठो लालजी ………………………….. भयो है। (भोर/शोर) 3. द्रोपदी की लाज रखी तुम ………………………….. चीर। (बढ़ायो/चलायो) 4. छुद्र घंटिका ………………………….. तट शोभित। (कटि/बैनी), उत्तर- 1. नंदलाल, 2. भोर, 3. बढ़ायो, 4. कटि। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए (क) गोपी सुबह-सुबह क्या मथती है? उत्तर- गोपी सुबह-सुबह दही मथती है। (ख) मीरा हरि से क्या कहने के लिए कह रही है? उत्तर- मीरा हरि से लोगों के कष्ट हरने के लिए कह रही है। (ग) भक्त के कारण हरि ने कौन-सा रूप धारण किया था? उत्तर- भक्त के कारण हरि ने नरहरि का रूप धारण कि...