Posts

Showing posts with the label संविधान निर्माण

NCERT MP Board Class 9 Political Science Chapter 2 संविधान निर्माण Solutions

NCERT MP Board Class 9 Political Science Chapter 2 संविधान निर्माण Solutions लोकतांत्रिक राजनीति-१ प्रश्नावली: 1. नीचे कुछ गलत वाक्य दिए गए हैं। हर एक में की गई गलती पहचानें और इस अध्याय के आधार पर उसको ठीक करके लिखें। (क) स्वतंत्रता के बाद देश लोकतांत्रिक हो या नहीं, इस विषय पर स्वतंत्रता आंदोलन के नेताओं ने अपना दिमाग खुला रखा था। उत्तर: स्वतंत्रता के बाद देश लोकतांत्रिक होगा या नहीं, इस विषय पर स्वतंत्रता आंदोलन के नेताओं ने अपना दृष्टिकोण स्पष्ट किया था। (ख) भारतीय संविधान सभा के सभी सदस्य संविधान में कही गई हरेक बात पर सहमत थे। उत्तर: भारतीय संविधान सभा के अधिकांश सदस्य संविधान में कही गई बातों पर सहमत थे। (ग) जिन देशों में संविधान है वहाँ लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था ही होगी। उत्तर: जिन देशों में संविधान है, वहाँ लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था होना आवश्यक नहीं है। (घ) संविधान देश का सर्वोच्च कानून होता है इसलिए इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता। उत्तर: संविधान देश का सर्वोच्च कानून होता है, लेकिन इसमें बदलाव किया जा सकता है। 2. दक्षिण अफ्रीका का लोकतांत्रिक संविधान बनाने में, इनमें से कौन-सा...