MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 27 हमारा जीवन और पर्यावरण
Madhya Pradesh Board Class 8 Social Science Solutions Chapter 27 हमारा जीवन और पर्यावरण By StudyEducation MP Board Class 8th Social Science Chapter 27 अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए – (1) विघटनीय ठोस अपशिष्ट नहीं है – (क) सब्जी (ख) फल (ग) कागज (घ) पॉलीथिन बैग। उत्तर: (घ) पॉलीथिन बैग। MP Board Class 8th Social Science Chapter 27 लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 2. (1) औद्योगिक अपशिष्ट क्या हैं ? इसके उदाहरण दीजिए। उत्तर: औद्योगिक इकाई में किसी वस्तु विशेष के निर्माण होने पर जो शेष कचरा रह जाता है वह औद्योगिक अपशिष्ट कहलाता है। यह अपशिष्ट ठोस, तरल या गैसीय हो सकते हैं। जैसे-कपड़ा रंगने में अधिक मात्रा में पानी चाहिए। जब यह पानी अपशिष्ट में छोड़ा जाता है, तो इसमें कई रसायन मिले होते हैं। (2) वस्तु निर्माण की कौन-कौनसी प्रक्रियाएँ हैं ? उत्तर: वस्तुओं का निर्माण तीन प्रक्रियाओं से होता है – संयोजन-विभिन्न भागों को जोड़कर अन्तिम उत्पाद तैयार करना संयोजन है। जैसे-साइकिल के पहियों, हैंडल, सीट, चेन एवं अन्य भागों को जोड़कर तैयार करते हैं। परिव...