MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 16 प्रकाश
Madhya Pradesh Board Class 8 Science Solutions Chapter 16 प्रकाश By StudyEducation MP Board Class 8th Science Chapter 16 पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 199 प्रश्न 1. क्या आप जानते हैं कि ये सब देखना कैसे सम्भव हो पाता है? उत्तर: हाँ, जब किसी वस्तु से प्रकाश हमारी आँख में प्रवेश करता है, तो हम वस्तु को देख पाते हैं। वस्तुओं को दृश्य कौन बनाता है? प्रश्न 1. क्या कभी आपने सोचा है कि हम विभिन्न वस्तुओं को कैसे देख पाते हैं? उत्तर: हाँ, हम विभिन्न वस्तुओं को प्रकाश की सहायता से अपने नेत्रों से देखते हैं। प्रश्न 2. क्या आप अँधेरे में किसी वस्तु को देख पाते हैं? उत्तर: नहीं, किसी वस्तु को देखने के लिए प्रकाश का होना आवश्यक है। जब किसी वस्तु से आने वाला प्रकाश हमारे नेत्रों में प्रवेश करता है, तभी हम वस्तु को देख पाते हैं। प्रश्न 3. क्या आप बता सकते हैं कि किसी पृष्ठ पर पड़ने वाला प्रकाश किस दिशा में परावर्तित होगा? उत्तर: जब किसी सतह पर प्रकाश की किरण पड़ती है, तो वह अन्य दूसरी दिशा में परावर्तित हो जाती है। परावर्तन के नियम क्रियाकलाप 16.1 प्रश्न 1. आप...