MP Board Class 7 हिंदी भाषा भारती Solutions Chapter 20 महान् वैज्ञानिक : डॉक्टर चन्द्रशेखर वेंकटरमण प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 7 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 20 महान् वैज्ञानिक : डॉक्टर चन्द्रशेखर वेंकटरमण By StudyEducation भाषा भारती कक्षा 7 पाठ 20 महान् वैज्ञानिक : डॉक्टर चन्द्रशेखर वेंकटरमण प्रश्न उत्तर हिंदी बोध प्रश्न प्रश्न 1. निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (क) चन्द्रशेखर वेंकटरमण का जन्म कब और कहाँ हुआ था? उत्तर चन्द्रशेखर वेंकटरमण का जन्म 7 नवम्बर सन् 1888 ई. में दक्षिण भारत में तिरुचिरापल्ली नगर में हुआ था। (ख) डॉक्टर रमण की विज्ञान के क्षेत्र में ख्याति फैलने की सबसे पहली घटना का उल्लेख कीजिए। उत्तर उच्च शिक्षा समाप्त करने के उपरान्त रमण ने लेखा विभाग की प्रतियोगी परीक्षा दी। परीक्षा में सफलता हेतु उन्होंने विज्ञान का विद्यार्थी होते हुए भी इतिहास, राजनीतिशास्त्र, संस्कृत आदि नए विषयों का अध्ययन किया। इस परीक्षा में भी उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी नियुक्ति भारत सरकार के सहायक महालेखापाल के पद पर कलकत्ता में हो गई। (ग) ‘लेनिन शान्ति पुरस्कार’ प्राप्त करते समय डॉ. रमण ने क्या कहा था ? उत्तर ‘लेनिन शान्ति पुरस्कार’ प्राप्त करते समय डॉ. रमण ने...