Posts

Showing posts with the label NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 8 अग्नि पथ

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 8 अग्नि पथ

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 8 अग्नि पथ पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (क) कवि ने ‘अग्नि पथ’ किसके प्रतीक स्वरूप प्रयोग किया है? उत्तर- कवि ने ‘अग्नि पथ’ जीवन के कठिनाई भरे रास्ते के लिए प्रयुक्त किया है। कवि का मानना है कि जीवन में पग-पग पर संकट हैं, चुनौतियाँ हैं और कष्ट हैं। इस प्रकार यह जीवन संघर्षपूर्ण है। (ख) ‘माँग मत’, ‘कर शपथ’, ‘लथपथ’ इन शब्दों का बार-बार प्रयोग कर कवि क्या कहना चाहता है? उत्तर- “माँग मत’, ‘कर शपथ’ तथा ‘लथपथ’ शब्दों का बार-बार प्रयोग करके कवि मनुष्य को कष्ट सहने के लिए तैयार करना चाहता है। वह चाहता है कि मनुष्य आँसू, पसीने और खून से लथपथ’ होने पर भी राहत और सुविधा न माँगे। वह कष्टों को रौंदता हुआ आगे बढ़ता जाए और संघर्ष करने की शपथ ले। (ग) “एक पत्र-छाँह भी माँग मत’ इस पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए। उत्तर- इस पंक्ति का आशय है-मनुष्य जीवन के कष्ट भरे रास्तों पर चलते हुए थोड़ा-सा भी आराम या सुविधा न माँगे। वह निरंतर कष्टों से जूझता रहे। प्रश्न 2. निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए- (क) तू न थमेगा कभी तू ने म...