MP Board Class 7 हिंदी भाषा भारती Solutions Chapter 10 सुभाषचन्द्र बोस का पत्र प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 7 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 10 सुभाषचन्द्र बोस का पत्र By StudyEducation भाषा भारती कक्षा 7 पाठ 10 सुभाषचन्द्र बोस का पत्र प्रश्न उत्तर हिंदी बोध प्रश्न प्रश्न 1. निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (अ) सुभाष चन्द्र बोस को किस जेल से किस जेल के लिए स्थानान्तरण आदेश मिला? उत्तर सुभाषचन्द्र बोस को बहरामपुर जेल (बंगाल) से माण्डले सेन्ट्रल जेल के लिए स्थानान्तरण आदेश मिला था। (ब) सुभाषचन्द्र बोस ने माण्डले जेल को तीर्थ स्थल क्यों कहा है? उत्तर सुभाषचन्द्र बोस ने माण्डले जेल को तीर्थ स्थल, इसलिए कहा है, क्योंकि वह जेल एक ऐसी जेल थी जहाँ भारत का एक महानतम् सपूत (लोकमान्य तिलक) लगातार छः वर्ष तक रहा था। (स) माण्डले जेल में लोकमान्य तिलक के साथ कैसा व्यवहार किया जाता था ? ‘उत्तर माण्डले जेल में लोकमान्य तिलक को छ: वर्ष तक शारीरिक और मानसिक यन्त्रणाओं से गुजरना पड़ा था। वे वहाँ अकेले रहे। उन्हें बौद्धिक स्तर का कोई साथी नहीं मिला। किसी अन्य बन्दी से उन्हें मिलने-जुलने नहीं दिया जाता था। जेल और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में ही इतने वर्षों में द...