Posts

Showing posts with the label सोम ठाकुर/जय कुमार जल Sahayak Vachan

MP Board Class 12th Special Hindi सहायक वाचन Solutions Chapter 9 तन हुए शहर के/तुम थक न बैठो (नवगीत, सोम ठाकुर/जय कुमार जलज)

Class 12 Special Hindi Sahayak Vachan Solutions Chapter 9 तन हुए शहर के/तुम थक न बैठो (नवगीत, सोम ठाकुर/जय कुमार जलज) By StudyEducation तन हुए शहर के/तुम थक न बैठो अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. “तन हुए शहर के, पर मन जंगल के हुए” इस पंक्ति में निहित कवि के आशय को समझाइए। उत्तर: तथाकथित आधुनिकता और पश्चिम का अंधानुकरण करने वाले इस वर्तमान समाज को चेताते हुए कवि सोम ठाकुर कहते हैं कि यह ठीक है कि आज के इंसान ने तमाम भौतिक सुख-सुविधाएँ एकत्रित कर ली हैं, किन्तु उस दौड़ में जो वह खो चुका है शायद उससे अनभिज्ञ है। अपनी बाह्य रूप-सज्जा को सँवारने-निखारने की जुगत में हम अपने अन्तस में कभी झाँक ही न सके। परिणाम यह हुआ कि हमारा बाहरी आवरण तो जगमगा गया, किन्तु अन्दर उपजे जंगल रूपी अन्धकार में हम घिरते चले गये। प्रश्न 2. कवि ने ‘आयातित अंधकार’ किसे कहा है? (2009) उत्तर: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ऊर्जा और प्रकाश का सनातन स्रोत,सूर्य,पूर्व में निकलता है और शाम होते-होते पश्चिम दिशा में जाकर अस्त हो जाता है। एक समय था जब हम भारतवासी (पूर्व वाले) विश्वगुरु कहलाते थे और अपने ज्ञान, कौशल और विद्या के दम पर स...