NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kritika Chapter 1 इस जल प्रलय में
Madhya Pradesh Board Class 9 Hindi Kritika Solutions Chapter 1 इस जल प्रलय में By StudyEducation कृतिका कक्षा 9 पाठ 1 इस जल प्रलय में प्रश्न उत्तर हिंदी प्रश्न-अभ्यास प्रश्न 1: बाढ़ की खबर सुनकर लोग किस तरह की तैयारी करने लगे? उत्तर: बाढ़ की खबर सुनकर लोग ईंधन, आलू, मोमबत्ती, दियासलाई, पीने का पानी और कांपोज़ की गोलियाँ जमाकर तैयारी करने लगे। प्रश्न 2: बाढ़ की सही जानकारी लेने और बाढ़ का रूप देखने के लिए लेखक क्यों उत्सुक था? उत्तर: लेखक बाढ़ की सही जानकारी लेने और बाढ़ का रूप देखने के लिए उत्सुक था क्योंकि वह बाढ़ के क्षेत्रों में काम करता रहा है और बाढ़ पर लेख लिखता रहा है, लेकिन गाँव में रहते हुए बाढ़ से घिरने का अनुभव कभी नहीं हुआ था। प्रश्न 3: सबकी जबान पर एक ही जिज्ञासा ‘पानी कहाँ तक आ गया है? इस कथन से जनसमूह की कौन-सी भावनाएँ व्यक्त होती हैं? उत्तर: इस कथन से जनसमूह की जिज्ञासा, भय, उत्सुकता और पानी के बढ़ने की आशंका की भावनाएँ व्यक्त होती हैं। प्रश्न 4: ‘मृत्यु का तरल दूत’ किसे कहा गया है और क्यों? उत्तर: ‘मृत्यु का तरल दूत’ पानी को कहा गया ...