MP Board Class 8 हिंदी भाषा भारती Solutions Chapter 7 भेड़ाघाट प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 8 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 7 भेड़ाघाट By StudyEducation भाषा भारती कक्षा 8 पाठ 7 भेड़ाघाट प्रश्न उत्तर हिंदी बोध प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ शब्दकोश से खोजकर लिखिए उत्तर बंदिनी = महिला कैदी; निष्काम = बिना स्वार्थ के, बिना किसी कामना के कृष्णत्व-कालापन, श्याम रंग; घर्षणघिसावट, रगड़, घिसना; नगण्य = तुच्छ। किसी गणना में न आने योग्य नुस्खा = वैद्य या हकीम द्वारा रोग दूर करने के लिए लिखी गई औषधि का पर्चा; कूता = संख्या जानना, तौल आदि का अन्दाजा लगाना; तृण-तिनका, कोमल घास। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए (क) भेड़ाघाट जबलपुर से कितने मील दूर है ? उत्तर भेड़ाघाट जबलपुर से तेरह मील दूर है। (ख) गौरीशंकर मन्दिर किसने बनवाया था ? उत्तर गौरीशंकर मन्दिर त्रिपुरी राजघराने के महाराज करण देव की महारानी अल्हणा देवी ने संवत् 1155-56 विक्रमी में बनवाया। इस प्रकार इसका निर्माण साढ़े आठ सौ वर्ष पूर्व किया गया। (ग) दूध धारा किसे कहते हैं ? उत्तर ‘दूध धारा’ संगमरमरी चट्टानों पर से नर्मदा का बहता जल है। वह जब घर्षण के स...