MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 10 हमारा समाज
Madhya Pradesh Board Class 8 Social Science Solutions Chapter 10 हमारा समाज By StudyEducation MP Board Class 8th Social Science Chapter 10 अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए – (1) समाज को उन्नत कैसे बनाया जा सकता है ? (क) व्यक्तियों में जागृति लाकर (ख) व्यक्तियों को आर्थिक सहायता देकर (ग) उद्योग लगाकर (घ) उपर्युक्त सभी। उत्तर: (घ) उपर्युक्त सभी (2) मौलिक अधिकारों में शामिल किया गया है – (क) विदेश में बसने का अधिकार (ख) विदेश में घूमने-फिरने का अधिकार (ग) 6-14 आयु वर्ग के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार (घ) संविधान का पालन करना। उत्तर: (ग) 6-14 आयु वर्ग के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार (3) कार्यात्मक साक्षरता है – (क) आत्मनिर्भरता (ख) अपने अभावों के कारणों को जानना (ग) अभाव के कारणों को दूर करना (घ) उपर्युक्त सभी। उत्तर: (घ) उपर्युक्त सभी। प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1) हमारे देश में स्वतन्त्रता प्राप्ति के समय साक्षरता दर प्रतिशत थी। (2) नशीले पदार्थों के स...