MP Board Class 7 हिंदी भाषा भारती Solutions Chapter 4 दो कविताएँ प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 7 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 4 दो कविताएँ By StudyEducation भाषा भारती कक्षा 7 पाठ 4 दो कविताएँ प्रश्न उत्तर हिंदी बोध प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (क) ‘मेघ बजने’ से कवि का क्या आशय है ? उत्तर- ‘मेघ बजने’ से कवि का आशय बादलों के तेज आवाज के साथ गरजने से है। (ख) ‘पंक’ किस प्रकार से हरिचन्दन लगने लगता है ? उत्तर- बरसात में सब ओर पानी भर जाता है जिससे मिट्टी कीचड़ का रूप धारण कर लेती है और तब वह हरिचन्दन सी दिखाई देती है। (ग) वर्षा के आगमन से क्या-क्या परिवर्तन होने लगते हैं ? उत्तर- वर्षा के आगमन व बिजली चमकने से मेंढक टर्र-टर्र करने लगते हैं, पृथ्वी साफ-स्वच्छ हो जाती है, मिट्टी-पानी के मिलने से बनी कीचड़ भगवान के चन्दन जैसी लगती है जिससे किसान अपने हलों के स्वागत में तिलक लगाते हैं। (घ) ‘कदम्ब’ किसके समान झूलता दिखाई दे रहा है ? उत्तर- कदम्ब गेंद के समान झूलता दिखाई दे रहा है। (ङ) धरती का हृदय किस प्रकार धुला लगने लगा है ? उत्तर- धूल व मिट्टी से अटी पड़ी पृथ्वी पर जब बरसात ‘ की बूंदें पड़ती हैं, तो सारी गन्दग...