Posts

Showing posts with the label MP Board Class 8 हिंदी भाषा भारती Chapter 6 भक्ति के पद

MP Board Class 8 हिंदी भाषा भारती Solutions Chapter 6 भक्ति के पद प्रश्न उत्तर

Madhya Pradesh Board Class 8 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 6  भक्ति के पद By StudyEducation भाषा  भारती कक्षा 8 पाठ 6 भक्ति के पद प्रश्न उत्तर हिंदी बोध प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ शब्दकोश से खोजकर लिखिए| उत्तर पंछी =  पक्षी कूप =  कुआँ मधुकर =  भौंरा तजि  = छोड़कर अधम  = नीच दनुज =  राक्षस, दानव घन =  बादल चकोरा  = चकोर, चकवा-चकवी पूँजी =  धन छाँड़ि=  छोड़कर छेरी =  बकरी अम्बुज =  कमल उधारे =  उद्धार किया बास =  सुगन्ध। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए (क) सूर के मन को सुख कहाँ प्राप्त होता है ? उत्तर सूरदास के मन को सुख भगवान श्रीकृष्ण के चरणों की भक्ति में प्राप्त होता है। (ख) अधम का उद्धारक कौन है ? उत्तर अधम के उद्धारक भगवान राम हैं। (ग) रैदास किसके आराधक थे ? उत्तर रैदास ईश्वर के नाम के आराधक थे। (घ) मीराबाई को कौन-सा रत्न प्राप्त हो गया ? उत्तर मीराबाई को राम रत्न प्राप्त हो गया। प्रश्न 3. निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए (क) “प्रभुजी तुम चन्दन ...